Telugu Actor Suicide: तेलुगु एक्टर सुधीर वर्मा (Sudheer Varma) ने सोमवार को विशाखापत्तनम में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। वह 33 साल के थे। फिल्म डायरेक्टर वेंकी कुदुमला ने ट्विटर पर सुधीर की एक तस्वीर शेयर की और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। सुधीर (Telugu Actor Suicide) के अचानक निधन पर उनके सह-कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। उनके अंतिम संस्कार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
व्यक्तिगत मुद्दों को लेकर मानसिक दबाव में थे एक्टर
सुधीर वर्मा ने कुंदनपु बोम्मा और सेकेंड हैंड जैसी तेलुगु फिल्मों में काम किया था। उन्होंने शूट आउट एट अलेयर नाम की एक वेब सीरीज में भी काम किया है। कहा जा रहा है कि एक्टर सुधीर वर्मा व्यक्तिगत मुद्दों पर मानसिक दबाव में थे। परिवार के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया, “वह अच्छी भूमिका पाने के लिए कुछ समय से संघर्ष कर रहे थे।”
वेंकी कुदुमुला और सुधाकर कोमकुला ने श्रद्धांजलि दी
सुधीर के कुंदनपु बोम्मा के सह-कलाकार सुधाकर कोमाकुला ने उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने फिल्म के प्री-रिलीज फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “सुधीर इतना प्यारा लड़का। आपको जानकर और काम करके बहुत अच्छा लगा। विश्वास नहीं हो रहा है कि आप अब नहीं हैं! ओम शांति!”
सुधीर वर्मा के निधन की खबर सुनकर निर्देशक वेंकी कुदुमुला ने लिखा, “कभी-कभी सबसे प्यारी मुस्कान गहरे दर्द को छुपा देती है.. हम कभी नहीं जानते कि दूसरे क्या कर रहे हैं.. कृपया सहानुभूति रखें और बस प्यार फैलाएं !! मिस यू आर सुधीर! आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था.. आपकी आत्मा को शांति मिले।”
बता दें कि सुधीर वर्मा ने 2013 में ‘स्वामी रा रा’ फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वे 2016 में फिल्म Kundanapu Bomma में नजर आये थे। इस फिल्म से सुधीर को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines