Who is K Bharat Kanth: फिल्मी दुनिया से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. ये हादसा इतना भयंकर था कि दोनों की ही मौके पर मौत हो गई. भरत और त्रिलोक की अचानक हुई मौत की खबर से ना सिर्फ परिवार बल्कि फैंस को भी गहरा सदमा पहुंचा है.
कौन थे भरत कांत?
भरत कांत की बात करें तो वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के उभरते अभिनेता थे. भरत ने साल 2024 में फिल्म 'टेनेंट' में अहम किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने साल 2021 में भी फिल्म 'ग्रामम' में काम किया था. फिल्म 'टेनेंट' ही वो फिल्म है, जिससे भरत को पहचान मिली थी. इसी के साथ भरत ने 'गीतांजलि' और 'पार्वती परमेश्वरलू' जैसी पॉपुलर तेलुगु और हिंदी वेब सीरीज में भी अभिनय किया है.
---विज्ञापन---
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस और समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी की मानें तो ये हादसा हैदराबाद के बाहरी रिंग रोड पर बंगलूर गेट के पास एग्जिट नंबर 12 के पास हुआ है. भरत कांत और त्रिलोक कार से नेलोर से हैदराबाद की ओर जा रहे थे. देर रात पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर लॉरी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी और भयंकर हादसा हो गया.
---विज्ञापन---
पुलिस कर रही मामले की जांच
ये टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आदिबटला पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टक्कर ट्रक के पिछले हिस्से से हुई थी.
---विज्ञापन---
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मातम
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही पुलिस इस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सही वजह का पता लगेगा. वहीं, भरत और त्रिलोक के निधन से पूरी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और हर कोई दोनों की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें- 51 की उम्र में भी इतने फुर्तीले हैं तमिलनाडु के CM विजय, जानें सुबह से रात तक क्या खाते हैं थलपति?
---विज्ञापन---