कौन थे एक्टर K Bharat Kanth? जिनकी कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, अभिनेता की 31 साल की उम्र में मौत

Who is K Bharat Kanth: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर भरत कांत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में अभिनेता की मौके पर ही मौत हो गई. आइए जानते हैं कि कौन थे भरत कांत?

K Bharat Kanth

K Bharat Kanth. image credit- social media

विज्ञापन

Who is K Bharat Kanth: फिल्मी दुनिया से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. ये हादसा इतना भयंकर था कि दोनों की ही मौके पर मौत हो गई. भरत और त्रिलोक की अचानक हुई मौत की खबर से ना सिर्फ परिवार बल्कि फैंस को भी गहरा सदमा पहुंचा है.

कौन थे भरत कांत?

भरत कांत की बात करें तो वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के उभरते अभिनेता थे. भरत ने साल 2024 में फिल्म ‘टेनेंट’ में अहम किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने साल 2021 में भी फिल्म ‘ग्रामम’ में काम किया था. फिल्म ‘टेनेंट’ ही वो फिल्म है, जिससे भरत को पहचान मिली थी. इसी के साथ भरत ने ‘गीतांजलि’ और ‘पार्वती परमेश्वरलू’ जैसी पॉपुलर तेलुगु और हिंदी वेब सीरीज में भी अभिनय किया है.

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस और समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी की मानें तो ये हादसा हैदराबाद के बाहरी रिंग रोड पर बंगलूर गेट के पास एग्जिट नंबर 12 के पास हुआ है. भरत कांत और त्रिलोक कार से नेलोर से हैदराबाद की ओर जा रहे थे. देर रात पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर लॉरी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी और भयंकर हादसा हो गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

ये टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आदिबटला पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टक्कर ट्रक के पिछले हिस्से से हुई थी.

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मातम

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही पुलिस इस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सही वजह का पता लगेगा. वहीं, भरत और त्रिलोक के निधन से पूरी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और हर कोई दोनों की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ