Who is Hamid Barkzi: इन दिनों मोस्ट अवेटेड शो ‘द 50’ की खूब चर्चा हो रही है. इस शो के ऑनएयर होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच शो के कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट आ गई है. अपकमिंग शो ‘द 50’ में कई पॉपुलर और नामी चेहरे नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि इस शो के कंटेस्टेंट हामिद बरकजी कौन हैं? और इसके पहले वो किस शो के विनर्स रह चुके हैं?
कौन हैं हामिद बरकजी?
हामिद बरकजी की बात करें तो वो एक इंडियन रियलिटी टीवी स्टार, मॉडल और डांसर हैं. हामिद टीवी के पॉपुलर शो ‘रोडीज रेवॉल्यूशन 2020’ के विनर रह चुके हैं. हामिद की बात करें तो वो दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने रोडीज रिवोल्यूशन 2020 (Roadies Revolution 2020) यानी रोडीज के 18वें सीजन को जीता था.
हामिद की फैमिली में कौन-कौन?
इस शो को जीतने के बाद हामिद की पॉपुलैरिटी खूब बढ़ गई थी. इस शो से हामिद ने एक जावा बाइक और 3 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी जीते थे. बता दें कि साल 1998 में 29 सितंबर को हामिद का जन्म हुआ था. हामिद की फैमिली की बात करें तो उनके परिवार में उनकी मां सुरैया बरकजी, एक बहन परीसा बरकजी और एक भाई हैं, जिनका नाम हैरिस बरकजी है.
अफगानिस्तान से हैं हामिद के पिता
वहीं, अगर हामिद के पिता के बारे में बात करें तो उनके बारे में इंटरनेट पर कोई जानकारी मौजूद नहीं है. गौरतलब है कि हामिद अफगानिस्तान के रहने वाले हैं. हामिद आधे अफगानी और आधे भारतीय हैं. हामिद के पिता अफगानिस्तान से हैं, लेकिन फिलहाल हामिद दिल्ली में रह रहे हैं.
हामिद का करियर
हामिद के करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. हामिद ने बतौर मॉडल और डांसर अपने करियर को शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके अलावा हामिद कई फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंपवॉक भी कर चुके हैं.
अपकमिंग शो ‘द 50’
‘द 50’ के कंटेस्टेंट हामिद का अपना फैनबेस है और अब वो इस अपकमिंग शो का हिस्सा बनने वाले हैं. हामिद की इंस्टाग्राम पर भी पकड़ मजबूत है और उन्हें 331K लोग फॉलो करते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि ‘द 50’ में हामिद को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13 की वो कंटेस्टेंट, जो करोड़ों की मालकिन, कभी पढ़ाई छोड़ घर से हो गई थीं रफूचक्कर
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
12 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines