Sonal Kaushal: बच्चों का पसंदीदा कार्टून ‘डोरेमोन’ (Doraemon) 35 साल बाद अब टीवी पर दिखाई नहीं देगा. ये जापान का फेमस एनीमे कार्टून है. कई दशकों तक इस कार्टून ने बच्चों के दिलों पर राज किया है. गैजेट्स से लेकर पढ़ाई तक डोरेमोन में शामिल रहा है. डोरेमोन और उसके दोस्त नोबिता की ये कहानी सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि बच्चों के इमोशन को भी समेटे रहा. लेकिन क्या आप जानते हैं इस कार्टून के लीड कैरेक्टर के पीछे आवाज किसकी थी, जिसने बच्चों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई? चलिए हम इस जादुई आवाज के बारे में बताते हैं.
दरअसल, ‘डोरेमोन’ के पीछे की जादुई आवाज किसी की नहीं बल्कि सोनल कौशल की है, जो एक बेहद ही मेहनती वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं. उन्हें लोग चेहरे से भले ही ना जानते हों लेकिन उनकी आवाज को हर कोई आसानी से पहचान लेगा. उनकी आवाज का चार्म सिर्फ कार्टून तक ही नहीं सीमित रहा बल्कि उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में भी आवाज दी है. इसके अलावा उन्होंने ‘शिनचैन’ में भी लीड कैरेक्टर्स की आवाज दी है. सोनल कौशल अब 34 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी आवाज में आज भी वही जादू है. उन्होंने बचपन से ही वॉइस ओवर आर्टिस्ट का काम शुरू कर दिया था. वह महज 13 साल की थीं.
यह भी पढ़ें: 30 लाख में बनी भोजपुरी फिल्म, कमाए 54 करोड़, मनोज तिवारी का छलका का दर्द, कहा- ‘अवॉर्ड तक नहीं दिया’
8 साल की उम्र में शुरू किया था करियर
सोनल कौशल के पास 4 साल की बेटी भी है. सोनल ने असल में बतौर वॉइस आर्टिस्ट करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में की थी. उनका पहला जाना-माना किरदार डोरेमोन ही था. वह 2005 से कार्टून को आवाज दे रही हैं और बाद में डोरेमोन के किरदार में उनकी आवाज फैंस की फेवरेट बन गई है. इसके बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की, जिसका नाम द मोटर माउथ है, जहां वह दूसरे वॉइस आर्टिस्ट के भी इंटरव्यू लेती हैं.
यह भी पढ़ें: ‘प्लान नहीं किया था…’, 2026 में टीवी की आनंदी के घर आने वाला है नया मेहमान? अविका गौर ने दिया हिंट
इन शोज को भी आवाज दे चुकी हैं सोनल कौशल
बहरहाल, अगर सोनल कौशल के टीवी शो की बात की जाए तो वह ‘डोरोमोन’ के अलावा ‘छोटा भीम’, ‘शिनचैन’, ‘पावरपफ गर्ल्स’, ‘द ग्रिम एडवेंचर्स ऑफ बिली और मेंडी’, ‘पोकेमॉन’, ‘इनक्रेडिबल्स 2’, ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम’ और ‘बैटमैन द एनिमेटेड सीरीज’ के लीड कैरेक्टर्स को भी आवाज दे चुकी हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है.
फिल्मों में भी आवाज दे चुकी हैं सोनल
इसके साथ ही सोनल कौशल ने केवल टीवी कार्टून को ही आवाज नहीं दी है. वह मार्वल फिल्मों में ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ और ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के साथ ही हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन की हिट फिल्म ‘हर’ के लिए भी आवाज दे चुकी हैं. इतना ही नहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘फ्रीकी अली’ में एमी जैक्सन के कैरेक्टर को भी आवाज दे चुकी हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 day agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines