Who is Aman Gandhi: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हो चुका है. इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, जिसमें एक अमन गांधी भी है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अमन गांधी की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं अमन गांधी और इसके पहले उन्होंने क्यों बिग बॉस का ऑफर ठुकराया था?
कौन हैं अमन गांधी?
अमन गांधी की अगर बात करें तो वो एक जाने-माने भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं, जिन्होंने हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है. अमन गांधी ने साल 2016 में यूथ शो ‘डी4 गेट अप एंड डांस’ से अपना टेलीविजन डेब्यू किया था. अमन ने कई टीवी शोज में भी किया है, जिसमें ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘कुंडली भाग्य’ और ‘नागिन 3’ जैसे पॉपुलर शोज का नाम शामिल है.
‘बिग बॉस ओटीटी’ का ऑफर ठुकराया
इसके अलावा साल 2021 में उन्हें शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में मुख्य लीड रोल मिला था, जिससे उन्हें घर-घर में बड़ी पहचान मिली. साथ ही साल 2025 में वो इस चर्चित शो का हिस्सा बने, जिसे छोड़कर उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ में आने का फैसला किया. गौरतलब है कि इससे पहले भी अमन को ‘बिग बॉस ओटीटी’ का ऑफर मिला था, जिसके ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया था.
क्या बोले अमन?
दरअसल, अमन गांधी को पहले बिग बॉस ओटीटी के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने शो को करने से मना कर दिया था. बिग बॉस ओटीटी के ऑफर को ठुकराने पर अमन ने कहा कि उस वक्त में ‘भाग्य लक्ष्मी’ कर रहा था और रियलिटी शो नहीं कर सकता था क्योंकि मैं सीरियल में दूसरे लीड के तौर पर काम कर रहा था. अगर मैं शो छोड़ता तो इसका सीधा असर शो पर पड़ता और मेकर्स ने मुझे इसकी परमिशन नहीं दी थी.
बदलाव की कही बात
इतना ही नहीं बल्कि अब बिग बॉस 20 में आने के बाद उन्होंने बदलाव की भी बात कही है. अमन ने कहा कि आपका भाई स्टार बनने वाला है. बिग बॉस 20 के बाद पॉपुलैरिटी के मामले में मेरी लाइफ बहुत बदलने वाली है. अमन ने कहा कि ये एक कड़वा सच है कि इंडस्ट्री इंस्टाग्राम फॉलोइंग के आधार पर काम करती है.
शो को लेकर क्या कहा?
इसके आगे अमन ने कहा कि ये शो आपको आर्थिक तौर पर, आत्म विश्वास बढ़ाने और कई दूसरी चीजों में मदद करता है. इसलिए लाइफ बेहतर तरीके से बदलने वाली है. देखने वाली बात होगी कि अब अमन शो में कैसा परफॉर्म करते हैं, जिसका पता आने वाले वक्त में ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- ‘बिल्कुल सही…’, Hardik Pandya के साथ क्यों जुड़ा Ameesha Patel का नाम?
संबंधित खबरें
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
3 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
4 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
6 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
6 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines