'बिल्कुल सही…', Hardik Pandya के साथ क्यों जुड़ा Ameesha Patel का नाम? एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया सच

Hardik Pandya, Ameesha Patel: अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद इंटरनेट पर दोनों को लेकर अफवाह उड़ गई. अब खुद अमीषा पटेल ने इस पर सफाई दी है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

Hardik Pandya, Ameesha Patel

अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या के अफेयर की अफवाह. image credit- instagram/X

विज्ञापन

Hardik Pandya, Ameesha Patel: फिल्मी दुनिया और क्रिकेट जगत के स्टार्स अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. कुछ अपनी पर्सनल लाइफ तो कुछ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बीच अब अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या को लेकर अलग ही अफवाह उड़ गई, जिसके बाद खुद अमीषा पटेल ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए सच बताया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

अमीषा और हार्दिक के अफेयर की अफवाह

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या के अफेयर की अफवाह उड़ गई. इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस मुंबई के ताज होटल में क्रिकेटर को अपने दोस्तों से इंट्रोड्यूस करवाती नजर आ रही थीं. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की चर्चा होने लगी.

विज्ञापन

एक्स पर सामने आया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sonu, @Cricket_live247 नाम के एक अकाउंट ने अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या के इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि बेंगलुरु के एक होटल में पार्टी के दौरान अमीषा पटेल ने जिस तरह हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा, लगता है रेडिट पर चल रही सारी अफवाहें सच हो रही हैं.

अमीषा पटेल ने खुद बताया सच

अब अमीषा पटेल ने खुद इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए एक स्टोरी शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. साथ ही लिखा है कि बिल्कुल सही, भगवान… तुम सच कह रहे हो, जिस तरह से मेरे हाथ उनके कंधे पर हैं, वो सच में रोमांटिक है. इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि दोस्तों के बीच एक नॉर्मल बातचीत को रोमांटिक रूप में क्यों लिया जा रहा है?

क्या बोलीं अमीषा?

इसके बाद अमीषा पटेल ने लिखा कि मैं तुम्हें जानती तो नहीं हूं, लेकिन ये जरूर कह सकती हूं कि तुम्हारी कोई लड़की दोस्त नहीं होगी. ऐसी चीजों के बारे में पोस्ट करने से पहले आपको दोस्त जरूर बनाना चाहिए. इसके साथ ही अमीषा ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है. अमीषा के इस रिएक्शन से साफ है कि इंटरनेट पर हो रही चर्चा महज एक अफवाह है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के बारे में

वहीं, अगर हार्दिक पांड्या की बात करें तो उनकी शादी अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन फिर दोनों ने अलग होने का फैसला किया और अपनी राहें अलग कर ली. अब हार्दिक मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं. क्रिकेटर ने साल 2025 में इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ अपने रिलेशन को पब्लिक किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ