कब और कहां रिलीज होगा From का नया सीजन? टीजर को देख फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

From Season 4 Release Date: ओटीटी की मोस्ट ट्रेंडिंग सीरीज ‘फ्रॉम’ अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. मेकर्स ने फैंस के बीच टीजर रिलीज कर दिया है. सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड कर रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं इस सीरीज का नया सीजन कब और कहां रिलीज होगा?

From Season 4 Release Date

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ टीजर

From Season 4 Release Date: ओटीटी की दुनिया की ट्रेंडिंग वेब सीरीज ‘फ्रॉम’ अपने नए सीजन के साथ लौटकर आ रही है. मेकर्स ने हाल ही में सीरीज के चौथे सीजन का टीजर रिलीज किया है. सोशल मीडिया पर ये टीजर काफी वायरल हो रहा है. पहले टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. काफी लंबे समय से फैंस इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली उनका इंतजार भी खत्म होने जा रहा है. वहीं टीजर के साथ ही ‘फ्रॉम’ के चौथे सीजन की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए आपको भी बताते हैं सीरीज का नया सीजन कब और कहां रिलीज होने जा रही है?

विज्ञापन

कब और कहां रिलीज होगा चौथा सीजन?

‘फ्रॉम’ का तीसरा सीजन डेढ़ साल पहले रिलीज हुआ था. वहीं अब इसके चौथे सीजन की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है. हॉलीवुड की ये मोस्ट वॉच सीरीज 19 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. एक बार फिर सीरीज के किरदार अपनी जान बचाते हुए नजर आएंगे और साथ ही कहानी में दिखाए गए अजीब जगह की गुत्थी भी सुलझाते नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

मेकर्स ने टीजर किया रिलीज

‘फ्रॉम’ सीरीज के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने नए सीजन का टीजर जारी किया है. टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘नॉलेज की कीमत होती है. कौन से रहस्य इस कीमत के लायक हैं? ‘फ्रॉम’ का चौथा सीजन 19 अप्रैल को बस आने ही वाला है.’ वहीं टीजर में फिल्म के सभी किरदार ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं और फैंस अपने फेवरेट किरदारों को देखकर काफी खुश भी हैं.

विज्ञापन

कौन सा सीजन कब हुआ रिलीज?

बता दें ‘फ्रॉम’ का पहला सीजन 20 फरवरी 2022 में रिलीज किया गया था. इसके बाद ऑडियंस को ये काफी पसंद आया तो इसका दूसरा सीजन 23 अप्रैल 2023 में रिलीज किया गया. वहीं सीरीज का तीसरा सीजन 22 सितंबर 2024 को रिलीज किया गया. जिसके बाद ये सभी का फेवरेट शो बन गया. वहीं अब इसका चौथा सीजन भी 19 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ