Vivian Dsena: पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. इस बीच अब शो एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. हाल ही में ईशा मालवीय ने शो छोड़ा था, जिसकी खूब बातें हुई थीं. इस बीच अब एक और एक्टर शो को अलविदा कह दिया है. एक महीने बाद ही विवियन डीसेना ने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को छोड़ दिया है, जिसके बाद शो को बड़ा झटका लगा है. आइए जानते हैं कि आखिर विवियन ने शो को क्यों छोड़ा है?
विवियन ने छोड़ा ‘लाफ्टर शेफ्स 3’
दरअसल, विवियन ने एक महीने के बाद ही ‘लाफ्टर शेफ्स’ का तीसरा सीजन छोड़ दिया है. विवियन के शो छोड़ने से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि विवियन ने एक दूसरी सीरीज के लिए शो को अलविदा कह दिया है. ‘डीएनए’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि विवियन डीसेना ने कलर्स की नई फिक्शन सीरीज के लिए शो छोड़ दिया है.
कहां बिजी हैं विवियन?
इसके अलावा सोर्स का कहना है कि इस सीरीज के लिए विवियन प्री-प्रोडक्शन मीटिंग्स और वर्कशॉप में बिजी हैं और उन्होंने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ छोड़ दिया है. इसके साथ ही सोर्स ने ये भी कहा कि विवियन चाहते हैं कि टाइम आने पर लोगों को इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी मिले.
ईशा मालवीय भी छोड़ चुकी हैं शो
इसके अलावा सोर्स ने ये भी कहा है कि ये नई सीरीज एक रियलिटी शो जैसी है, लेकिन इसे एक नए अवतार में देखा जाएगा. गौरतलब है कि शो में विवियन डीसेना की जोड़ी ईशा सिंह के साथ थी और ईशा मालवीय की जोड़ी एल्विश यादव के साथ, लेकिन अब विवियन और ईशा मालवीय दोनों ने ही शो छोड़ दिया है, तो देखने वाली बात ये भी होगी कि इन दोनों की जगह शो में कौन नजर आएगा?
किस नई सीरीज में नजर आएंगे विवियन?
विवियन डीसेना की नई सीरीज की बात करें तो अभी कंफर्म तो नहीं हुआ है कि एक्टर किस सीरीज में नजर आएंगे, लेकिन चर्चा है कि विवियन डीसेना The 50′ नाम के नए रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं. इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐलान होना बाकी है.
यह भी पढ़ें- ‘वो मुझे लाइक…’, Karan Aujla ने किसके लिए कही ये बात? चीटिंग विवाद के बीच सिंगर का पुराना वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
3 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
4 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
4 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
6 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
7 days ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
8 days ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 days agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines