'वो मुझे लाइक…', Karan Aujla ने किसके लिए कही ये बात? चीटिंग विवाद के बीच सिंगर का पुराना वीडियो वायरल

Karan Aujla: पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला पर चीटिंग का आरोप लगा है. एक विदेशी हसीना ने सिंगर को लेकर ये दावा किया है. इस बीच अब करण का एक पुराना वीडियो चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है?

Karan Aujla, Shehnaaz Gill

Karan Aujla, Shehnaaz Gill. IMAGE CREDIT- Social Media

Karan Aujla: पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला की पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा हो रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक करण औजला को लेकर बातें हो रही हैं. करण औजला पर एक विदेशी हसीना ने चीटिंग का आरोप लगाया है. इंटरनेट पर इसको लेकर अलग ही बवाल मचा हुआ है. इस बीच अब करण का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है?

विज्ञापन

शहनाज ने करवाया था टैटू

दरअसल, पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल ने कई सालों पहले करण औजला का टैटू करवाया था, जिसको लेकर खूब चर्चा हुई थी. जी हां, शहनाज गिल ने सालों पहले करण के गाने ‘डॉन्ट लुक’ से इंस्पायर्ड होकर उनका टैटू बनवाया था, जो काफी सुर्खियों में रहा था. इतना ही नहीं बल्कि टैटू के नीचे ‘डॉन्ट लुक’ भी लिखा हुआ था.

विज्ञापन

Kamz Inkzone ने शेयर किया था वीडियो

इस टैटू को बनवाते हुए टाइम का पूरा वीडियो छह साल पहले Kamz Inkzone नाम के टैटू आर्टिस्ट ने शेयर भी किया था, जो उस वक्त तेजी से वायरल हुआ था. इतना ही नहीं बल्कि इस पर रिएक्शन देते हुए करण औजला ने खुद रणवीर अल्लाहबादिया के इंटरव्यू में कहा था कि वो मुझे लाइक करती हैं.

करण ने दिया था रिएक्शन

इस दौरान करण ने शहनाज और उनके काम की तारीफ करते हुए कहा था कि वो स्टोरी है और राज है. इसके बारे में वो नहीं जानते हैं. करण ने कहा था कि मुझे वो लाइक करती हैं, मेरे म्यूजिक को लाइक करती हैं, मैं भी उनके टैलेंट को लाइक करता हूं, सब कुछ सही है, लेकिन जो उन्होंने किया है अपने खुद के लिए, वो बहुत कमाल का है.

विज्ञापन

क्या बोले थे औजला?

करण से आगे पूछा गया कि जब आपको इसके बारे में पता लगा, तो आपको कैसा लगा? इसके जवाब में सिंगर ने आगे कहा कि आई वॉज ब्लसिंग और जोर से हंसने लगते हैं. करण ने कहा कि मेरे गाल लाल हो गए थे. हां, वो अच्छा था. इस दौरान करण का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था और अब फिर से चर्चा में आ गया है.

शहनाज ने बटवाया था टैटू

वहीं, अगर शहनाज के टैटू की बात करें तो बाद में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनाज ने इस टैटू को हटवा लिया था. साल 2023 में एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई थी, जिसमें उनकी कमर से ये टैटू गायब नजर आया था. इस जगह पर बाद में फूल और पत्तियों का नया डिजाइन नजर आया था, जिसे फैंस ने नोटिस कर लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ