Naagin Actress: टीवी के कई शोज ऐसे हैं, जिनकी पॉपुलर हसीनाएं आज पर्दे से दूर हैं. आज हम आपको छोटे पर्दे के पॉपुलर शो ‘नागिन’ की इच्छाधारी मधुमक्खी के बारे में बता रहे हैं. इच्छाधारी मधुमक्खी यानी एक्ट्रेस आशका गोराडिया. जी हां, वही आशका गोराडिया जो आज एक्टिंग से भले ही दूर जा चुकी हैं, लेकिन वो 1500 करोड़ की मालकिन हैं.
1500 करोड़ की मालकिन हैं ‘नागिन’ की मधुमक्खी
साल 2021 में अभिनेत्री आशका गोराडिया का Renee Cosmetics फेमिना पावर ब्रांड्स में सबसे मशहूर ब्रांड्स में से बन गया था. इतना ही नहीं बल्कि इसे मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड अवॉर्ड से भी नवाजा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज आशका करीब 1200 से 1500 करोड़ रुपये की मालकिन हैं. कुछ रिपोर्ट्स एक्ट्रेस की नेटवर्थ को 1200 से 1800 करोड़ रुपये भी बताती हैं.
2002 में शुरू किया था करियर
बता दें कि आशका ने साल 2002 में टीवी शो ‘अचानक 37 साल बाद’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. इसके बाद वो ‘भाभी’, ‘कयामत’, ‘कुसुम’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहीं तो होगा’, ‘सात फेरे’, ‘लागी तुझसे लगन’ और ‘शुभ विवाह’ समेत कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में नजर आई थीं.
रियलिटी शोज में भी किया काम
जानकारी की मानें को एक्ट्रेस के पास कुल संपत्ति कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स से ज्यादा है. आशका गोराडिया ने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. उन्होंने कई रियलिटी शोज में भी अपना दमखम दिखाया है. एक्ट्रेस ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘खतरों के खिलाड़ी 4’, ‘झलक दिखला जा 4’, ‘बिग बॉस 6’, ‘नच बलिये’ जैसे शोज का भी हिस्सा रही हैं.
2017 में की थी शादी
आशका गोराडिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2017 में आशका गोराडिया ने अमेरिकन बिजनेसमैन ब्रेंट गोबल से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं और वो अपने पति और परिवार के साथ गोवा में रहती हैं. इतना ही नहीं बल्कि वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और बिजनेस के साथ-साथ योग से जुड़े वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं.
यह भी पढ़ें- Titanic से लेकर Avengers तक… ये हैं इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, दूर-दूर तक नहीं Dhurandhar का नाम
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 day agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines