'उसे टॉर्चर किया…', Sanchita Ugale के निधन से सदमे में पेरेंट्स, रो-रोकर हुआ बुरा हाल, बयां किया बेटी को खोने का दर्द

Sanchita Ugale: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले के निधन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. एक्ट्रेस के परिवार का बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. देखने वाली बात होगी कि अब आगे क्या होगा?

Sanchita Ugale

Sanchita Ugale. image credit- social media

Sanchita Ugale: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले के निधन ने पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 22 साल की एक्ट्रेस की मौत पर हर कोई दुख जता रहा है. संचिता के निधन ने ना सिर्फ कई सवाल खड़े कर दिए बल्कि उनकी फैमिली और फ्रेंड्स का बुरा हाल हो गया है. संचिता का परिवार बेटी को खोने के दर्द में डूब चुका है. अब एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने अपनी बेटी को खोने का दर्द बयां किया है.

विज्ञापन

संचिता के पेरेंट्स का बुरा हाल

दरअसल, संचिता के पेरेंट्स रो-रोकर पागल से हो गए हैं. वहीं, फैमिली ने आरोप लगाया है कि संचिता को टॉर्चर किया जा रहा था. फैमिली ने कहा है कि उसे काफी परेशान किया जा रहा था और वो घर पर किसी से बात नहीं करती थी और बेहद शांत-शांत रहती थी. पीड़ित परिवार पुलिस से मांग कर रहा है कि संचिता उगाले की आत्महत्या के पीछे जो भी है, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

विज्ञापन

पिता, मां, मौसी और भाई सब साथ में

जानकारी की मानें तो पता चला है कि संचिता उगले के पिता, मां, मौसी और भाई सब साथ में हैं. साथ ही संचिता की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और एक्ट्रेस के पिता रोते हुए अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांग रहे है. गौरतलब है कि संचिता ने 14 जून को कथित तौर पर सुसाइड किया.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया था पोस्ट

संचिता ने सुसाइड से 2 घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रही थीं. इस पोस्ट को देखने के बाद ये नहीं कहा जा सकता कि संचिता किसी वजह से इतनी परेशान थी कि उन्होंने मौत को ही गले लगा लिया. हालांकि, मामला अब पुलिस के पास है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत से जोड़ा

देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में मामले में क्या नया मोड़ सामने आता है? संचिता के भाई ने इंडस्ट्री के दवाब की बात कही है और संचिता की मौत को सुशांत सिंह राजपूत से जोड़ा है. उनका कहना है कि दोनों ही कलाकारों ने इंडस्ट्री के प्रेशर को झेला और इसी वजह से संचिता की जान चली गई. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि मामले में आगे क्या होता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ