फूलों का झुमका, फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस और कातिल अदाएं... Monalisa का नया लुक देखा क्या?
Monalisa: भोजपुरी इंडस्ट्री का चर्चित नाम यानी अभिनेत्री मोनालिसा की नई फोटोज हों और वो वायरल ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है? मोनालिसा ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

मोनालिसा का नया लुक
2 / 7मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई और लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं. मोनालिसा के इस लुक को आते ही लोगों ने बेहद प्यार दिया है.
व्हाइट कलर की वेस्टर्न ड्रेस
3 / 7मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वो व्हाइट कलर की वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस ड्रेस पर फ्लॉवर प्रिंट डिजाइन है, जो समर लुक के हिसाब से बेहद कूल है.
बालकनी में दिए पोज
4 / 7इस फोटोज के लिए मोनालिसा बालकनी में खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने सफेद फूलों को झुमकों की तरह कानों में अटकाया हुआ है, जो बेहद अलग लग रहा है.
मोनालिसा का बोल्ड अंदाज
5 / 7इस पोस्ट में मोनालिसा का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है. गौरतलब है कि मोनालिसा हमेशा ही अपने ग्लैमर लुक के लिए जानी जाती हैं और फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं.
लोग कर रहे तारीफ
6 / 7जैसे ही मोनालिसा ने इन फोटोज को शेयर किया, तो फैंस और यूजर्स ने इन पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया और कमेंट्स के जरिए लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.
अच्छी फैन फॉलोइंग
7 / 7बता दें कि सोशल मीडिया पर मोनालिसा की अच्छी फैन फॉलोइंग है और उन्हें इंस्टाग्राम पर ही 5.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.