Sanchita Ugale Death Case: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले के निधन के बाद से ही लगातार नई-नई बातें सामने आ रही है. इस बीच अब मामले में नया मोड़ और बड़ा ट्विस्ट आ गया है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस केस की जांच के लिए खास अपील की है.
AICWA ने की अपील
जानकारी की मानें, तो कहा जा रहा है कि ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस केस की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने की अपील की है. AICWA के प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने एक बयान जारी किया है, जिसमें संचिता की मौत की हाई-लेवल जांच की मांग की गई है.
अच्छी तरह जांच होना बेहद जरूरी
उन्होंने कहा है कि सच का पता लगाने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक अच्छी तरह से जांच होना बेहद जरूरी है. AICWA ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट की गई चिट्ठी में कहा है कि ऐसी जांच सच को सामने लाने, संचिता उगाले और उनके परिवार को न्याय दिलाने और जांच प्रक्रिया में जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए जरूरी है.
14 जून को संचिता ने किया सुसाइड
गौरतलब है कि टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे शो में अपने काम के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं हैं. संचिता मुंबई के नालासोपारा इलाके में अपने घर पर मृत पाई गई थीं. 14 जून की रात को संचिता ने सीलिंग फैन से लटककर सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.
परिवार का दावा
संचिता उगाले के निधन से ना सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि फैंस और इंडस्ट्री को भी गहरा झटका लगा है. परिवार और एक्ट्रेस के दोस्त अब नया-नया दावा कर रहे हैं. वहीं. संचिता के भाई ने भी एक्ट्रेस पर दवाब की बात कही है. इसके अलावा परिवार का कहना है कि संचिता के बिहेवियर में बदलाव था और वो परेशान रहती थीं.
यह भी पढ़ें- Sanchita Ugale की मौत पर पिता ने किया बड़ा दावा, बेटी के बिहेवियर में दिखने लगे थे बदलाव
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
2 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
4 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
5 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
5 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
5 days agoमाही विज या उदिति सिंह... कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines