---विज्ञापन---

उसने ऐसा क्यों किया? Sanchita Ugale की मौत से टूटे नाना, नातिन के जाने से बेहद दर्द में

Sanchita Ugale Suicide Case: टीवी के पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी और फिल्म 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली. संचिता के निधन के बाद अब उनके नाना का दर्द छलका है.

---विज्ञापन---

Sanchita Ugale Suicide Case: टीवी के पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी और फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले अब इस दुनिया में नहीं हैं. संचिता उगाले ने बीती शाम आत्महत्या कर ली. एक्ट्रेस के निधन की अचानक आई खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया. इस बीच अब संचिता उगाले के नाना ने मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द बयां किया है.

संचिता के नाना की बात

एक्ट्रेस संचिता उगाले के नाना ने मीडिया से बात करते हुए अपने दर्द को साझा किया है. उन्होंने कहा है कि संचिता उगले के पास काम की कमी नहीं थी और उनके जिंदगी में भी कोई विवाद नहीं था. फिर पता नहीं क्यों उन्होंने सुसाइड कर लिया? संचिता उगाले के नाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो बहुत ही होनहार लड़की थी.

---विज्ञापन---

उसका कोई गॉडफादर नहीं था. संचिता के नाना

उन्होंने बताया कि संचिता अपने बलबूते पर और खुद की मेहनत से आगे बढ़ी थी उसका कोई गॉडफादर भी नहीं था, लेकिन अब उसके साथ क्या हुआ? उन्होंने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति पर उस समय क्या बीत रही थी और असल में क्या बात थी? क्योंकि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और उसके बारे में कोई कुछ गलत नहीं बोलता था.

पूजा के नाम से थीं पॉपुलर

संचिता के नाना ने आगे कहा कि उसके पास ऐसी कोई कमी नहीं थी और वो खुद अपने बलबूते पर एक बहुत ही काबिल लड़की थी. हमारे पूरे तालुका में और नगर जिले में उसका बड़ा नाम था. हमारे इधर कोई भी उसे संचिता के नाम से नहीं जानता था बल्कि सब उसे उसके शो पूजा के नाम से जानते थे.

---विज्ञापन---

उसने ऐसा क्यों किया?

उन्होंने बताया कि वो पूजा के नाम से बेहद पॉपुलर थीं और वहां पर सभी उसे पूजा ही कहते थे. जब मैं जाता था और बताता था कि वो मेरी नातिन है, तो पूरे तालुका और जिले में जितने भी हमारे रिश्तेदार और परिचित लोग थे वो सब बेहद खुश होते थे, लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं रही. बहुत बुरा लग रहा है और उसने ऐसा क्यों किया, ये तो अब भगवान ही जाने? उसके मन में क्या चल रहा था.

यह भी पढ़ें- 62 साल के वो डायरेक्टर, जिनका दांव पर लगा था करियर, फिर लिया तगड़ा रिस्क और मचा दिया तहलका

---विज्ञापन---
First published on: Jun 15, 2026 06:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola