62 साल के वो डायरेक्टर, जिनका दांव पर लगा था करियर, फिर लिया तगड़ा रिस्क और मचा दिया तहलका

Bollywood Director: बॉलीवुड के कई डायरेक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. आज हम आपको एक ऐसे डायरेक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिनका करियर डूबने वाला था, लेकिन फिर उन्होंने एक ऐसी फिल्म बना दी कि बवाल ही मच गया. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन डायरेक्टर हैं?

Ashutosh Gowariker
1 / 7
Ashutosh Gowariker. image credit- social media

विज्ञापन

आशुतोष गोवारिकर

आशुतोष गोवारिकर2 / 7

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के पॉपुलर डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर हैं. एक समय ऐसा था जब आशुतोष गोवारिकर ने अपने करियर को बचाने के लिए बेहद तगड़ा रिस्क लिया था. 

विज्ञापन

दांव पर था करियर

दांव पर था करियर3 / 7

दरअसल, बात है करीब 25 साल पहले की, जब लगातार दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद आशुतोष गोवारिकर का करियर दांव पर लगा था और बिल्कुल डूबने वाला था. 

आशुतोष गोवारिकर ने लिया रिस्क

आशुतोष गोवारिकर ने लिया रिस्क4 / 7

आशुतोष गोवारिकर ने अपने डूबते करियर को बचाने के लिए तगड़ा रिस्क लिया, जो उनकी लाइफ को बदल देने वाला साबित हुआ. आशुतोष ने तय कर लिया था कि अगर दो फ्लॉप फिल्मों के बाद उनकी फिल्म हिट नहीं हुई, तो वो डायरेक्शन छोड़ देगें.

विज्ञापन

फिल्म लगान

फिल्म लगान5 / 7

आशुतोष गोवारिकर ने तगड़ा रिस्क लिया और पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा 'लगान' बनाई. इस फिल्म के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 'गदर: एक प्रेम कथा' भी आई. ये दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में कामयाब रही.

एक्टर के तौर पर शुरुआत

एक्टर के तौर पर शुरुआत6 / 7

गौरतलब है कि आशुतोष गोवारिकर ने एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था और इसके बाद उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा. आशुतोष ने अपनी फिल्मों से साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं है.

विज्ञापन

फिल्म ने कर दिया धमाका

फिल्म ने कर दिया धमाका7 / 7

आशुतोष गोवारिकर ने उस वक्त को लेकर कहा था कि उन्होंने अपने मन में सोच लिया था कि अगर 'लगान' सफल नहीं हुई, तो वो डायरेक्शन छोड़ देंगे. इसलिए उनका पूरा फोकस फिल्म पर था. फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन