Bigg Boss 20 कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम, Salman Khan के शो के ग्रैंड प्रीमियर में कितना समय?
Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' जल्द ही शुरू हो रहा है. शो के शुरू होने में अब बेहद कम टाइम बचा है. आइए जानते हैं कि शो कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा और इसके प्रीमियर में कितना समय है?
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Sep 3, 2026 20:26
Share :
'बिग बॉस 20' को कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम? image credit- salman khan instagram
---विज्ञापन---
Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपने प्रीमियर के बेहद करीब आ चुका है. बिग बॉस के इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. फैंस और दर्शकों को शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच आइए जान लेते हैं कि सलमान खान के इस शो को कब और कहां देख सकते हैं. साथ ही शो के प्रीमियर में कितना समय है?
कब और कहां देख सकते हैं ‘बिग बॉस 20’?
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ को JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर रात 9:00 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है. आप इसे कलर्स टीवी (Colors TV) चैनल पर रात 10:30 बजे भी देख सकते हैं.
वहीं, अगर शो के ग्रैंड प्रीमियर की बात करें तो ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर, 6 सितंबर को होगा. आज 3 सितंबर है और शो के प्रीमियर में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. शो के ग्रैंड प्रीमियर में खुद सलमान खान अपने स्वैग में नजर आएंगे. देखने वाली बात ये होगी कि शो के ग्रैंड प्रीमियर में क्या खास होता है?
मेकर्स ने नहीं जारी की कंफर्म लिस्ट
गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है, लेकिन फिर भी अभी तक मेकर्स ने शो के कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट जारी नहीं है. शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आएगा और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में किसका-किसका नाम होगा.
20 कंटेस्टेंट्स ले सकते हैं एंट्री
इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में करीब 20 कंटेस्टेंट्स घर में एंट्री ले सकते हैं, जिनमें 2-3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स भी हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम अमन गांधी शो का हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी के भी शो में आने की चर्चा है.
---विज्ञापन---
कौन-कौन आएगा नजर?
साथ ही करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के भी बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबर है. इनके अलावा कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू भी शो हा हिस्सा हो सकते हैं. साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स काजी तौकीर, अर्शिफा खान, अंजलि अरोड़ा और आर्यन केल्विन के नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हैं और टीवी एक्टर्स खुशी दुबे और युक्ति कपूर के भी शो में आने की चर्चा है. अब देखने वाली बात ये होगी कि कौन-कौन शो का हिस्सा बनता है और कौन नहीं, जिसका पता शो के ग्रैंड प्रीमियर के बाद ही लगेगा.