Hanuman Ansh के स्टार्स पर मेकर्स ने किया कितना खर्चा? बजट और कलेक्शन पर भी डाले नजर

Hanuman Ansh Star Cast Fees: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन कर रही है. इस बीच आइए जानते हैं कि इसकी कास्ट पर मेकर्स ने कितना खर्चा किया है?

Hanuman Ansh

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कास्ट की फीस. image credit: instagram ( Hanuman Ansh)

Hanuman Ansh Star Cast Fees: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार कमाई करने में लगी हुई है. भले ही फिल्म को पहले कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी कभी भी लोगों के दिलों को छू सकती है. इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी रिवील हो गई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने कलाकारों पर कितना खर्चा किया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कास्ट की फीस

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट की फीस की अगर बात करें तो मेकर्स ने फिल्म की कास्ट पर अच्छा खासा खर्चा किया है. इस फिल्म में शोभिनव सत्य ने अहम किरदार निभाया है, जिसके लिए उनकी फीस 15 लाख रुपये बताई गई है. चंदन आनंद ने इस फिल्म में काम करने के लिए 8 लाख रुपये चार्च किए हैं.

विज्ञापन

किसे मिली कितनी फीस?

मेकर्स ने विहान शेडगे को इस फिल्म के लिए 5 लाख रुपये बतौर फीस दिए हैं. इसके अलावा फिल्म के लिए अनिल रस्तोगी की फीस 4 लाख रुपये है. साथ ही फिल्म के लिए पूर्णिमा तिवारी की फीस 3.5 लाख रुपये है. इसी के साथ इस फिल्म के लिए गुलशन पांडे की फीस 3 लाख रुपये है.

बजट और कलेक्शन

गौरतलब है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है. वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लगभग 1.8 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है. इस फिल्म ने 27 दिन में लगभग 61.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई की रफ्तार तेज हो गई है और माना जा रहा है कि जल्दी ही ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

बता दें कि इस फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें उनके भक्त स्वयं भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं और महाराज जी कहकर बुलाते हैं. ये फिल्म 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी. वहीं, फिल्म को 11 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज किया जा रहा है. अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

किसने निभाया कौन-सा रोल?

बताते चलें कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का रोल अदा किया है. इसके अलावा चंदन आनंद ने इस फिल्म में राम नंदन भोसले का रोल प्ले किया है. फिल्म में अनिल रस्तोगी महंत जी के रोल में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा इस फिल्म में इंस्पेक्टर धरम सिंह के किरदार में गुलशन पांडे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ