रामायण का वो एक्टर, जो 200 नाटक करने के बाद भी रहा गुमनाम, 2025 में हो गई थी मौत

Ramayana Actor: टीवी के पॉपुलर शो ‘रामायण’ का एक कलाकार ऐसा है, जिन्हें बेहद मेहनत के बाद भी कुछ खास पहचान नहीं मिली. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं और ‘रामायण’ में इन्होंने कौन-सा किरदार निभाया था?

Ramayana

Ramayana. image credit- social media

विज्ञापन

Ramayana Actor: टीवी के पॉपुलर शो ‘रामायण’ ने हर किसी को एक पहचान दी है. इस शो में एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आया है और हर किसी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन ‘रामायण’ का एक एक्टर ऐसा भी है, जिसने ना सिर्फ ‘रामायण’ बल्कि 200 शोज में काम किया, लेकिन फिर भी उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन अभिनेता हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

अभिनेता कौस्तुभ त्रिवेदी

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की ‘रामायण’ में केवट का किरदार निभाने वाले कौस्तुभ त्रिवेदी हैं. जी हां, कौस्तुभ त्रिवेदी ने एक नहीं बल्कि 200 शोज में काम किया है, लेकिन फिर भी उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई. भले ही ‘रामायण’ में उन्हें लोगों ने खूब सराहा था, लेकिन उन्हें हिंदी सीरियल्स या फिल्मों में ज्यादा मौके नहीं मिले.

विज्ञापन

ज्यादा पॉपुलर नहीं हुए कौस्तुभ

कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने करियर में खूब मेहनत की, लेकिन जिस स्टारडम के लिए वो इतना कुछ कर रहे थे, उन्हें वो कभी नहीं मिल पाया और कमाल की एक्टिंग के बाद भी उन्हें ठोकरे खानी पड़ी. भले ही कौस्तुभ टीवी पर ज्यादा पॉपुलर नहीं हुए, लेकिन उन्होंने थिएटर में खूब नाम कमाया है.

200 से भी ज्यादा नाटक बनाए

‘रामायण’ में केवट यानी कौस्तुभ त्रिवेदी गुजराती थिएटर का जाना-माना नाम थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने थिएटर में एक निर्माता के तौर पर 200 से भी ज्यादा नाटक बनाए हैं. इतना ही नहीं बल्कि इनमें से कुछ नाटकों में उन्होंने अभिनय भी किया था. इसके अलावा वो मशहूर गुजराती फिल्म ‘वीर मांगडावाला’ में अपने अभिनय के लिए भी जाने जाते थे.

25 सालों तक थिएटर में किया काम

बता दें कि कौस्तुभ 25 सालों तक गुजराती थिएटर की दुनिया में एक्टिव रहे और अपने काम का जलवा दिखाया. इसके अलावा कौस्तुभ त्रिवेदी ने बॉलीवुड अभिनेता जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर के कई शोज भी प्रोड्यूस किए हैं. हालांकि, अब कौस्तुभ हमारे बीच नहीं हैं और उनका निधन हो चुका है. मई 2025 में कौस्तुभ ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनका जिक्र आज भी होता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ