---विज्ञापन---

40 साल की वो हसीना, जिनके पति पर लगे चीटिंग के आरोप, कभी केमिस्ट्री के दीवाने थे फैंस

Mouni Roy, Suraj Nambiar: पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियर की शादी टूटने की कगार पर आ चुकी है. आइए जानते हैं कि आखिर दोनों के बीच उम्र का कितना फासला है?

---विज्ञापन---

Mouni Roy, Suraj Nambiar: पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियर के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, तो यूजर्स ने तुरंत नोटिस कर लिया. इसके बाद ही दोनों के अलग होने की अफवाह तेजी से फैल गई. मौनी और सूरज की शादी टूटने की कगार पर है और बात तलाक तक जा चुकी है क्योंकि सूरज पर चीटिंग के आरोप लगे हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि दोनों के बीच उम्र का कितना फासला है?

मौनी और सूरज के बीच कितना एजगैप?

मौनी और सूरज के एजगैप की बात करें, तो दोनों के बीच उम्र का ज्यादा फासला नहीं है. जी हां, वैसे तो दोनों में एक ही साल का अंतर है, लेकिन मौनी, सूरज से बड़ी हैं. मौनी की उम्र की बात करें तो एक्ट्रेस का जन्म 28 सितंबर 1985 को हुआ था. इस हिसाब से मौनी की उम्र 40 साल है. वहीं, सूरज की बात करें तो सूरज 39 साल के हैं. उनका जन्म 9 अगस्त 1986 को हुआ था.

---विज्ञापन---

साल 2022 में हुई थी शादी

मौनी और सूरज की शादी की बात करें तो दोनों ने तीन साल तक साथ रहने के बाद साल 2022 में गोवा में शादी की थी।.दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में नए साल के मौके पर दुबई में हुई थी. मौनी और सूरज की शादी कैंडोलिम स्थित हिल्टन गोवा रिजॉर्ट में हुई थी. इस शादी को मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं से किया गया था.

फैंस को पसंद थी दोनों की केमिस्ट्री

शादी के बाद से ही दोनों की केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जाता था. दोनों फैंस के साथ अपने फोटोज शेयर करते रहते थे. फैंस को भी दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आती थी, लेकिन अब दोनों की शादी टूटने के कगार पर आ गई है और दोनों की शादी में कुछ भी ठीक नहीं है. इस बीच मौनी रॉय ने भी इस पर अपना रिएक्शन देते हुए अफवाहों से दूर रहने और प्राइवेसी की मांग की है. देखने वाली बात होगी कि अब आगे क्या होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘1 फोन कॉल और मान गए विजय…’, क्या आपने देखी है Thalapathy की इकलौती बॉलीवुड फिल्म? 14 साल पहले हुई थी रिलीज

First published on: May 13, 2026 05:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola