टीवी का पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों 14 साल पुरानी शादी को तोड़ने का फैसला किया. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने अलग होने की जानकारी दी, जिसके बाद माही विज के तलाक और एलिमनी पर चर्चा होने लगी. लोगों ने रिश्ता खत्म करने की वजह से कपल की काफी आलोचना भी की. ऐसे में अब माही ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में तलाक और एलिमनी पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.
माही विज ने शेयर किया व्लॉग
माही अपने व्लॉग में कहती हैं कि वो जय से अलग हो गई हैं और उनका तलाक हो गया है. उन्होंने ये भी क्लीयर किया कि अब वो अच्छे दोस्त बने हुए हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि वह शांति से रहने वाले लोग हैं. उन्हें ड्रामा, झगड़े, लड़ाई या फिर गंदगी नहीं पसंद है. माही ने कहा कि उन्होंने तलाक का फैसला आपसी सहमति से किया है कि अलग-अलग रास्ते पर चलना बेहतर है.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 45 मिनट की वो फिल्म, जो प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड, 2025 में हुई थी रिलीज
बच्चों की परवरिश पर बोलीं माही विज
इसके बाद माही विज ने लोगों को आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि वो कमेंट्स में बहुत कुछ पढ़ रही हैं. इसमें कइयों ने लिखा कि उन्होंने बच्चे क्यों गोद लिए? या फिर किसी ने कहा कि उन्होंने बच्चा क्यों पैदा किया? इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन देते हुए कहा कि उनका बैंक अकाउंट खाली नहीं हुआ है. वो बच्चों को देख सकते हैं और कहा कि ऐसा नहीं है कि जय भाग गए या उनके पास कुछ नहीं है. तीनों बच्चे वैसे ही रहेंगे जैसे पहले रहते थे. इसे उन्होंने बच्चों के लिए अच्छा उदाहरण कहा कि इससे वो समझेंगे कि इसका मतलब ये नहीं है कि गंदगी फैलाओ या एक-दूसरे को कोर्ट में घसीटो. उन्हें लगता है कि उनके बच्चे जय और उनका सम्मान करेंगे. वो मानेंगे कि मम्मी-पापा ने फैसला किया कि उन्हें शादी नहीं खींचनी है. वो सम्मान के साथ एक-दूसरे से अलग हुए. माही ने ये भी क्लीयर किया कि वो और जय हमेशा दोस्त रहेंगे. सभी बच्चों को मिलकर पालेंगे और साथ में जिम्मेदारी निभाएंगे. माही ने कहा कि ऐसा नहीं कि बच्चे अचानक से सड़क पर अनाथ हो गए हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘यही तो इसकी फैंटसी है…’, अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ से हुई ‘द राजा साब’ तुलना तो मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
एलिमनी पर माही विज ने दिया रिएक्शन
इसके साथ ही माही विज ने एलिमनी पर भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर बहुत लोग आधी जानकारी के साथ दावे कर रहे हैं. किसी ने कहा कि उन्होंने 5 करोड़ एलिमनी अमाउंट लिया है. लोग लाइक्स कमेंट्स के लिए पुराने वीडियो निकालकर पोस्ट कर रहे हैं. वो मानती हैं कि पब्लिक फिगर होने के नाते लोगों को उनकी लाइफ में रूचि है. उन्होंने क्लीयर किया कि कुछ भी बिना जानकारी के पोस्ट करना सही नहीं है. एक्ट्रेस ने इसे दुख की बात कही क्योंकि उनके पैरेंट्स और बच्चे भी इंस्टाग्राम देखते हैं.
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan नहीं तो फिर कौन था बॉलीवुड का पहला सुपरहीरो? दशकों पहले पर्दे पर आई थीं नजर
3 बच्चों के पैरेट्ंस हैं माही विज और जय
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने तलाक को ड्रामा कहने वालों को भी जवाब दिया और वो कहती हैं कि कोई भी तलाक से गुजरना नहीं चाहेगा. यहां कोई ड्रामा नहीं है. माही ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि इंडस्ट्री में तलाक मजाक बन गया है. उन्होंने इस पर सफाई दी कि ऐसा नहीं है तलाक हर जगह हो रहे हैं. उन्होंने अपने मैटर को अच्छे से संभाला है. आपको बता दें कि माही विज और जय भानुशाली ने 11 नवंबर, 2011 में शादी की थी और इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं. तारा उनकी बायलॉजिकल बेटी हैं. उनका जन्म 2019 में हुआ था और 2017 में कपल ने राजवीर और खुशी को गोद लिया था.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines