1 घंटे 45 मिनट की वो फिल्म, जो प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड, 2025 में हुई थी रिलीज

Film Trending on Prime Video: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और हर कोई इसकी जमकर तारीफ कर रहा है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

Film Trending on Prime Video

Film Trending on Prime Video. image credit- social media

Film Trending on Prime Video: ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. ओटीटी पर आने वाली फिल्मों का फैंस और दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है. इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म प्राइम वीडियो पर जमकर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को लोगों का बेहद पसंद आ रही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

2025 में आई फिल्म ‘ड्राइव’

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2025 में आई फिल्म ‘ड्राइव’ है. ये फिल्म इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है और यही वजह है कि ये पहले नंबर पर ट्रेंड भी कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में एक मशहूर मीडिया टाइकून की कहानी दिखाई जाती है कि कैसे एक अज्ञात हैकर उसे निशाना बनाता है और फिर शुरू होता ह दिमाग का असली खतरनाक खेल, जो हर किसी के लिए खतरा बन जाता है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 4.3 की रेटिंग मिली है.

12 दिसंबर 2025 को हुई थी रिलीज

बता दें कि फिल्म ‘ड्राइव’ का निर्देशन जेनूस मोहम्मद ने किया है और इसकी कहानी नागा साई ने लिखी है. इसके अलावा अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें मैडोना सेबेस्टियन, आधी, अनीश कुरुविला और श्रीराम रेड्डी पोलासने जैसे स्टार्स ने अहम रोल अदा किया है. बताते चलें कि ये एक तेलुगू फिल्म है, जिसे 12 दिसंबर 2025 को रिलीज किया गया था.

विज्ञापन

फिल्म ‘ड्राइव’ का रनटाइम

फिल्म ‘ड्राइव’ का रनटाइम 1 घंटा 45 मिनट है. दो घंटे से भी कम के रनटाइम की ये फिल्म किसी के भी दिमाग के पेंच खोलने के लिए तैयार है. अगर आप फिल्म देखना चाहते हैं, तो ये प्राइम वीडियो पर मौजूद है. आप घर बैठे इस फिल्म का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ