हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Laughter Chefs 3 के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में क्या हुआ स्पेशल?

Laughter Chefs 3 Winner: पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के विनर का ऐलान हो चुका है. इस सीजन के विनर अली गोनी और जन्नत जुबैर बने हैं. शो का ग्रैंड फिनाले बेहद खास रहा और दर्शकों को पसंद आया.

विज्ञापन
aly goni, Jannat Zubair. image credit- social media

Laughter Chefs 3 Winner: पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ को उसके विनर मिल चुके हैं. जी हां, अली गोनी और जन्नत जुबैर ने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ जीत लिया है. लजीज खानों के तड़के के साथ कलर्स टीवी का सबसे पसंदीदा शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ अपने ग्रैंड फिनाले के साथ अब खत्म हो गया है. इस बीच आइए जानते हैं कि आखिर शो के ग्रैंड फिनाले में क्या खास हुआ?

अली और जन्नत बनें विनर

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की चमचमाती ट्रॉफी अली गोनी और जन्नत जुबैर के नाम हो चुकी है. शो में भारती सिंह की मस्ती, कृष्णा अभिषेक के मजेदार पंच, सुदेश लहरी का अतरंगी अंदाज और शेफ हरपाल सिंह सोखी के कुकिंग चैलेंजेस ने इस बार दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है. ये सीजन दर्शकों के लिए वीकेंड का ‘परफेक्ट डिनरटेनमेंट’ साबित हुआ है.

फिनाले में क्या हुआ खास?

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के ग्रैंड फिनाले की अगर बात करें तो ये बेहद धमाकेदार और खास रहा. दरअसल, शो के फिनाले में एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी और उनके खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स की सरप्राइज एंट्री हुई. इन नए मेहमानों ने फिनाले नाइट के रोमांच और एंटरटेनमेंट को दोगुना कर दिया और दर्शकों को भी खूब मजा आया.

विज्ञापन

शो के कंटेस्टेंट्स

वहीं, अगर शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो शो में कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, अली गोनी-जन्नत ज़ुबैर, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, तेजस्वी प्रकाश-अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा-एल्विश यादव, निया शर्मा-सुदेश लहरी और समर्थ जुरेल-अभिषेक शर्मा जैसे स्टार्स शामिल हैं.

क्या बोलीं जन्नत?

शो में अपने सफर पर बात करते हुए जन्नत जुबैर ने कहा कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ उन अनोखे शो में से एक है, जिसमें सिर्फ एक विनर या एक जीतने वाली टीम नहीं होती. भले ही अली और मैंने ट्रॉफी जीती हो, लेकिन मेरा सच में मानना ​​है कि इस शो से जुड़ा हर व्यक्ति विनर है. हम सबने एक-दूसरे की कामयाबी का जश्न मनाया, साथ में हंसे, साथ में आगे बढ़े, और साथ रहने का यही इसे खास बनाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कौन हैं Jyotirmayee Nayak? जिन्होंने जीता ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब, जानें डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola