Karanvir Bohra: टीवी के जाने-माने एक्टर करणवीर बोहरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते कुछ दिनों से एक्टर की निजी जिंदगी को लेकर खूब बातें हो रही हैं. हाल ही में एक्टर की शादी में अनबन की खबरों आई थीं, जिस पर अब उन्होंने जवाब दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर करणवीर ने क्या कहा है?
करणवीर ने दिया रिएक्शन
दरअसल, ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में करणवीर ने इन सभी अटकलों पर अपनी बात रखी है. हालांकि, उन्होंने अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन एक्टर ने साफ कर दिया कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं.
प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने लोगों से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है. इस दौरान करणवीर ने अपने इंटरव्यू में कहा कि मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं, जब मैं किसी चीज पर चर्चा नहीं करना चाहता, तो मैं सम्मानपूर्वक ऐसा कह देता हूं और मुझे उम्मीद है कि लोग इसका सम्मान करेंगे.
अटकलों से कैसे निपटते हैं करणवीर?
इसके अलावा एक्टर से ये भी पूछा गया कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में होने वाली अटकलों से कैसे निपटते हैं? इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने इसे खुद पर असर ना होने देना सीख लिया है. उन्होंने कहा कि मैं किसी भी चीज से परेशान नहीं होता. यहां तक कि जब इंटरनेट यूजर्स कुछ बुरा-भला कहते हैं, तब भी मुझे बुरा नहीं लगता है.
टीजे और करणवीर के बीच अनबन की खबरें
बता दें कि करणवीर और कनाडाई एक्टर, मॉडल और पूर्व VJ टीजे सिद्धू की शादी को लगभग दो दशक हो चुके हैं. उनकी तीन बेटियां हैं- जुड़वां बेटियां बेला और वियना (जिनका जन्म 2016 में हुआ था) और सबसे छोटी बेटी जिया वैनेसा (जिनका जन्म दिसंबर 2020 में हुआ था), लेकिन अब टीजे और करणवीर के बीच अनबन की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है.
यह भी पढ़ें- Neet पेपर लीक पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच ZEE5 का बड़ा ऐलान, रिलीज हुआ The Scam: Leaked का टीजर
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
8 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
9 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
9 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
11 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
12 days ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines