William Ishmael Networth: पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक जेनिफर की दूसरी शादी की ही चर्चा हो रही है. इस बीच अब ये जान लेते हैं कि आखिर जेनिफर के होने वाले पति विलियम इश्माएल के पास कितनी दौलत है? आइए जानते हैं विलियम इश्माएल की नेटवर्थ के बारे में…
विलियम इश्माएल के पास कितनी नेटवर्थ?
दरअसल, विलियम इश्माएल को लेकर इंटरनेट पर कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विलियम इश्माएल के पास पर्सनल संपत्ति का अनुमान 42 करोड़ रुपये से लेकर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा तक का है, लेकिन ये कंफर्म नहीं है. विलियम की कुल संपत्ति का सटीक आंकड़ा इंटरनेट पर मौजूद नहीं है.
कौन हैं विलियम इश्माएल?
वहीं, अगर विलियम इश्माएल की बात करें तो जेनिफर विंगेट के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल सिंगापुर के एक बिजनेसमैन हैं, जो फिनटेक और ट्रेडिंग सेक्टर में काम करते हैं. इसके अलावा वो MHC Digital Group में डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग की पोजिशन पर भी काम कर रहे हैं.
आज शादी कर सकते हैं विलियम-जेनिफर
अब चर्चा है कि विलियम इश्माएल और जेनिफर विंगेट आज यानी गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में शादी करने वाले हैं. हालांकि, दोनों ने ही इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. फैंस को रूमर्ड कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि जेनिफर, विलियम से शादी कर सकती हैं, लेकिन तभी भी एक्ट्रेस ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था.
करण सिंह ग्रोवर से हुआ तलाक
गौरतलब है कि जेनिफर विंगेट एक बड़ा नाम है. ऐसे में उनकी फैन-फॉलोइंग भी बेहद बड़ी है. इसी के साथ जेनिफर विंगेट की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रही है. एक्ट्रेस ने कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद 9 अप्रैल, 2012 को अपने ‘दिल मिल गए’ के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, उनकी शादी दो साल के अंदर ही खत्म हो गई और 2014 में वो अलग हो गए थे.
यह भी पढ़ें- Fauzi की रिलीज डेट का ऐलान, फिल्म से रिवील हुआ प्रभास का दमदार लुक, जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
1 day agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
2 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
2 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
2 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
3 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
3 days agoमाही विज या उदिति सिंह... कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन?
5 days agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines