कौन हैं Ishmael William? जिनके प्यार में दीवानी हुईं Jennifer Winget, तलाक के 12 साल बाद फिर बनेंगी दुल्हन
Ishmael William Jennifer Winget Boyfriend: मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं.

Ishmael William Jennifer Winget Boyfriend: मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं.
जेनिफर विंगेट की लव लाइफ
2 / 8जेनिफर विंगेट इस बार अपनी कोई फिल्म या सीरीज को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस जल्द ही बॉयफ्रेंड Ishmael William से शादी करने वाली हैं.
कौन हैं Ishmael William?
3 / 8इश्माएल विलियम (Ishmael William / William Ishmael) सिंगापुर के एक जाने-माने और प्रतिष्ठित बिजनेसमैन हैं, जो मुख्य रूप से डिजिटल ग्रुप और फाइनेंशियल ट्रेडिंग सेक्टर (FinTech & Trading) से जुड़े हुए हैं. इश्माएल विलियम वर्तमान में सिंगापुर में MHC Digital Group में 'डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग' के पद पर कार्यरत हैं.
इश्माएल और जेनिफर का रिश्ता
4 / 8मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर और इश्माएल पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. जेनिफर अक्सर उनसे मिलने सिंगापुर जाया करती हैं.
दोनों की शादी की अफवाहें
5 / 8दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस के किसी करीबी ने इस बात का खुलासा किया कि जेनिफर जल्द इश्मायल से शादी करने वाली हैं.
विकेशन के दौरान किया प्रपोज
6 / 8सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में इश्माएल ने जेनिफर को विकेशन के दौरान बेहद रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया, जिसके लिए जेनिफर ने तुरंत हां कहा.
शादी की तैयारी में जुटे कपल
7 / 8कपल अब शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं. हालांकि, जेनिफर ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस खबर को लेकर कोई जानकारी नहीं साझा की है. लेकिन इस खबर से जेनिफर के फैंस बेहद खुश हैं.
तलाक के 12 साल बाद दूसरा रिश्ता
8 / 8इससे पहले जेनिफर ने 2014 में करण सिंग ग्रोवर के साथ तलाक लिया था, जो अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपासा बसु के पति हैं. लेकिन अब जेनिफर भी जीवन में आगे बढ़कर इश्माएल के साथ घर बसाने की तैयारियों में जुटी हुई हैं.