Jennifer Winget Wedding: पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक जेनिफर की चर्चा हो रही है. इस बीच अब सुनने में आया है कि जेनिफर विंगेट शादी करने वाली हैं. जैसे ही ये खबर सामने आई तो फैंस खुशी से झूम उठे. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
शादी करने वाली हैं जेनिफर
दरअसल, जेनिफर विंगेट को लेकर कहा जा रहा है कि वो अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर रही हैं और शादी करने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक प्राइवेट सेरेमनी में विलियम इश्माएल के साथ शादी करने वाली हैं. हालांकि, एक्ट्रेस या फिर उनकी टीम की ओर से इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है, लेकिन कहा यही जा रहा है.
विलियम इश्माएल संग डेटिंग की खबरें
जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि जेनिफर की शादी का ये इवेंट एक प्राइवेट इवेंट होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट कल यानी गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में विलियम इश्माएल के साथ शादी करेंगी. बता दें कि लंबे टाइम से जेनिफर और विलियम इश्माएल की डेटिंग की खबरें आ रही थी.
करण सिंह ग्रोवर से की थी शादी
वहीं, अगर जेनिफर विंगेट की बात करें तो वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. बताते चलें कि जेनिफर का तलाक हो चुका है और अब वो अपनी जिंदगी में एक ओर कदम बढ़ा रही है. जेनिफर ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन फिर दोनों अलग हो गए थे.
करियर पर किया फोकस
गौरतलब है कि कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद 9 अप्रैल, 2012 को जेनिफर ने अपने ‘दिल मिल गए’ के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, उनकी शादी दो साल के अंदर ही खत्म हो गई और 2014 में वो अलग हो गए थे. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर पर फोकस किया और कई शोज में काम किया.
यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म… Jana Nayagan की फाइनल रिलीज डेट का ऐलान, सीएम विजय ने खुद शेयर की जानकारी
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
9 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
10 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
10 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines