बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे भी रहे हैं, जिन्हों रातोंरात लाइमलाइट बटोरी और काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. फिर चाहे वो फिल्म हो या फिर विज्ञापन. कई बार देखने के लिए मिलता है कि कई कलाकार टीवी शोज और ऐड से भी पॉपुलैरिटी हासिल करते हैं. आज आपको ऐसे ही कलाकार के बारे में बता रहे हैं, जिसे इंडस्ट्री में फेयर एंड लवली गर्ल के नाम से जाने जाते हैं. वो कोई और नहीं बल्कि नीशा सिंह हैं. वो विज्ञापन इंडस्ट्री का वो नाम रहीं, जिनकी बदौलत साबुन और क्रीन खूब बिके. वो कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं लेकिन पीक पर करियर को छोड़ दिया और गायब हो गईं.
नीशा सिंह ने टीवी शोज और विज्ञापन के साथ ही कई फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं. उन्होंने ‘बाजार’ और ‘अंकुश’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. इसके अलावा नीशा पहली एक्ट्रेस रहीं, जिन्होंने अंग्रेजी टीवी सीरीज में काम किया. उन्हें ‘अ माउथफुल ऑशो और बाद में फ स्काई’ के लिए याद किया जाता है. नीशा सिंह का जन्म सिख परिवार में हुआ. मालाबर हिल के पॉश इलाके में पली-बढ़ी हैं. नीशा के लिए कभी भी एक्टिंग कोई प्रायोरिटी नहीं थी.
यह भी पढ़ें: 49 साल पहले पॉपुलर हुआ था ये गाना, अब सॉन्ग के नाम पर बनी फिल्म; स्क्रीन पर दिखी नई जोड़ी
बनीं पहली ‘फेयर एंड लवली’ गर्ल
नीशा एक्टिंग में नहीं आना चाहती थीं वो संयोग से भारत की पहली ‘फेयर एंड लवली’ गर्ल बन गईं. नीशा को पहला ब्रेक कॉलेज की कैंटीन में मिला. किसी ने हिंदुस्तान लीवर के एक कैंपेन के लिए उन्हें वीडियो टेस्ट के लिए बुलाया. उन्हें दिग्गज अलीक पद्मसी द्वारा निर्देशित ‘फेयर एंड लवली’ के लिए बुलाया गया. पहले तो उन्होंने इसे करने से साफ इनकार कर दिया. ज्योत्सना मोहन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद पद्मसी ने नीशा को देखा.
घरवालों की नहीं थी परमिशन
नीशा ने बताया कि उन्हें उनके घरवाले मॉडलिंग की परमिशन नहीं देंगे. लेकिन उन्होंने कहा कि वो दोस्तों के साथ देखने जाएंगी. शूट के अंत में पदमसी ने उन्हें नोटिस किया और पूछा कि टेस्ट क्यों नहीं किया. उन्हें मॉडलिंग की परमिशन नहीं है. इस पर सामने से कहा गया कि उन्हें ऐड के लिए बिना मेकअप वाली लड़की चाहिए. फिर जैसे तैसे बात बनीं और नीशा इसी विज्ञापन से सेंसेशन बन गईं. लेकिन उनके पिता ने सख्त नियम बना दिया ताकि वह अपना ग्रैजुएशन कर लें. बताया जाता है कि ये पाबंदी उनके करियर के लिए फायदेमंद भी साबित हुई. लोकप्रियता मिलने के बाद उन्होंने कई टॉप विज्ञापनों के साथ काम किया.
यह भी पढ़ें: ‘पत्नी को पीटना जायज…’ तालिबान में महिलाओं के लिए कानून सख्त, तो जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा
नाना पाटेकर को नापंसद थीं नीशा
गौपतलब है कि नीशा बाद में फिल्में में भी करने लगी थीं. एन चंद्रा की फिल्म ‘अंकुश’ में काम कर रही थीं और नीशा के साथ इसमें नाना पाटेकर भी थे. नाना पाटेकर को लेकर बताया जाता है कि उन्होंने एक्ट्रेस को देखते ही नापसंद कर दिया था. नीशा ने बताया कि नाना पाटेकर ने फिल्म के डायरेक्टर चंद्रा की ओर देखा और मराठी में कहा, ‘क्या तुम पागल हो? इस लड़की को कैसे देख सकते हो?’ नीशा ने बताया कि हालांकि बाद में एक्टर ने तीसरे दिन उनके रिएक्शन शॉट्स देखने के बाद उन्होंने नीशा के सिर पर हाथ फेरकर कहा- ‘चल जाएगी तू.’
अब कहां हैं नीशा सिंह?
बहरहाल, अगर बात की जाए नीशा सिंह के बारे में तो 90 के दशक के मध्य तक, उन्होंने टीवी की ओर रुख कर लिया था. इसके बाद वो कई अंग्रेजी शोज का भी हिस्सा रहीं. लेकिन जब उनका करियर की पीक पर था तो उन्होंने 1997 में इंडस्ट्री को ही छोड़ दिया. वह गायब हो गईं. अगर बात की जाए कि अब कहां हैं तो फिलहाल सिंगापुर में सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines