टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले साल 2025 से कैंसर से जूझ रही हैं. उन्हें लिवर कैंसर का पता पिछले साल ही चला है. 14 घंटे की सर्जरी भी की गई थी, जिसके बाद वो ठीक होने लगी थीं. उनका अभी कैंसर का इलाज चल रहा था. अब जब उनका ट्यूमर खत्म हुआ तो उनकी जिंदगी में एक मुश्किल आ गई है. अभिनेत्री की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दीपिका को सिस्ट का पता चला है. उन्होंने इस बात का खुलासा अपने नए व्लॉग में किया और बताया कि अब डॉक्टर छोटा सा प्रोसिजर करेंगे, जिसमें सिस्ट को जलाया जाएगा.
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग में हेल्थ को लेकर जानकारी दी है. पति शोएब ने बताया कि एक्ट्रेस को अचानक से पेट में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. उन्हें दर्द इतना तेज था कि दीपिका ही नहीं पूरी परिवार भी चिंतित हो उठा था. इसी के साथ ही शोएब ने बताया कि दीपिका के पेट में गांठ (सिस्ट) हो गई है. इसके चलते उन्हें पेट में काफी तेज दर्द उठा था.
यह भी पढ़ें: ‘पत्नी को पीटना जायज…’ तालिबान में महिलाओं के लिए कानून सख्त, तो जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा
पेट में है 13MM की गांठ
इतना ही नहीं, व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने बताया कि डॉक्टर एक छोटा सा प्रोसीजर करेंगे, जिसमें सिस्ट को जलाया जाएगा, इसी के साथ ही शोएब ये भी बताते हैं कि कब और कैसे उन्हें ये पता चला कि उनके पेट में सिस्ट है और इसका ट्रीटमेंट कब किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक था. वो अकरम के घर गए थे. वहां से आए और आराम से बैठे थे. उस समय दीपिका के पेट में दर्द थोड़ा था. कल रात ये दर्द काफी बढ़ गया. दर्द इतना बढ़ गया था कि रात को ही उन्हें रात में ही डॉक्टर के पास दाना पड़ा. शुरुआती जांचे की गई तो सिस्ट का पता चला, जिसका साइज 13MM बताया जा रहा है.
दीपिका कक्कड़ का बढ़ा AFP
दीपिका को लेकर शोएब ये भी बताते हैं कि उनका एएफपी बढ़ गया है. डॉक्टर्स ने कहा कि जो ट्यूमर था, उसके दोबारा होने के चांस रहते हैं लेकिन अभी डॉक्टर इसे सिस्ट ही बता रहे हैं. उनका कहना है कि वह इसे एक छोटे से प्रोसीजर के जरिए जला देंगे, इसके लिए दीपिका को तीन-चार दिन एडमिट करना होगा.
यह भी पढ़ें: कहां हैं भारत की पहली Fair & Lovely गर्ल, क्यों जीने को मजबूर हैं गुमनामी की जिंदगी? नाना पाटेकर करते थे नफरत
सता रही इस बात की चिंता
इसके अलावा शोएब कहते हैं कि उन्हें डर था क्योंकि डॉक्टर ने आखिरी बार कहा था कि ट्यूमर बुरी तरह से डिफ्रेंशिएटेड और अग्रेसिव था. ऐसे में दोबारा होने के चांसे रहते हैं. शोएब ने कहा कि उन्हें इसी बात की चिंता था. उन्होंने बताया कि दिसंबर पीईटी स्कैन कराया था तो इस समय कुछ नहीं निकला था. आज ब्लड रिपोर्ट एएफपी की आई तो पता चला कि ये नॉर्मल रेंज 10 होने की बजाय 12 था. डॉक्टर्स ने उन्हें कहा कि ये सब नॉर्मल है लेकिन एएफपी बढ़ गया है.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines