Salman Khan Fees For Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ इस बार अपने 20वें सीजन के साथ आने वाला है. शो के शुरू होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट कर रहे हैं. ऐसे में अब शो के इस सीजन के लिए सलमान की फीस की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि बिग बॉस 20 के लिए सलमान खान कितनी फीस वसूल कर रहे हैं?
सलमान खान की फीस
Zoom TV और अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान इस बार यानी बिग बॉस 20 के लिए करीब 120 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. हालांकि, मेकर्स या फिर सलमान की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है बल्कि ये आंकड़ा रिपोर्ट्स के आधार पर है. वहीं, शो के पिछले सीजन यानी बिग बॉस 19 के लिए भाईजान ने 120-150 करोड़ पूरे सीजन के लिए (प्रति एपिसोड/वीकेंड) चार्ज किए थे.
कब होगा शो का प्रीमियर?
गौरतलब है कि सलमान खान का शो, ‘बिग बॉस 20’ अपने प्रीमियर के करीब आ चुका है. शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो पहले JioHotstar पर रात 9 बजे स्ट्रीम होगा और इसके बाद Colors TV पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा. फैंस शो के शुरू होने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.
इस सीजन की थीम ‘वरदान’
सलमान खान के शो का ट्रेलर और प्रोमो पहले ही आ चुके हैं, जिसके बाद ये तो साफ हो चुका है कि बिग बॉस का 20वां सीजन धमाकेदार होने वाला है. इस बार शो में घरवालों को एक वरदान भी मिलेगा. बिग बॉस के इस सीजन की थीम ‘वरदान’ है, जिसके जरिए ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ का नया ट्विस्ट आया है. इसके अनुसार, एलिमिनेट होने वाले प्रतियोगी तुरंत बाहर नहीं होंगे बल्कि उन्हें दूसरे घर में गेम में वापसी का एक और मौका मिलेगा.
शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट
शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट नहीं आई है. हालांकि, इस बार कई बड़े नाम चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो शो में इस बार रिया अहीर और लव गिल एंट्री कर सकते हैं. इनके अलावा करण वाही, अमन गांधी, उदिति सिंह (करण वाही पूर्व प्रेमिका), काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशल तंवर का नाम शामिल है.
मेकर्स की ओर से कंफर्म लिस्ट का इंतजार
इसके अलावा शो में अंजलि अरोड़ा, युक्ति कपूर, ईशा रिखी (बादशाह की एक्स वाइफ), खुशी दुबे, आम्रपाली दुबे, शौविक चक्रवर्ती भी शो में नजर आ सकते हैं. देखने वाली बात होगी कि शो में इस बार कौन-कौन आता है. साथ ही मेकर्स कब शो के कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट जारी करते हैं.
यह भी पढ़ें- Mirzapur: The Movie का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल? बुक हो गए इतने हजार टिकट
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
1 day ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
3 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
5 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines