Jay Dudhane Arrested: बिग बॉस मराठी 3 और स्प्लिट्सविला 13 के विनर जय दुधाने को लेकर बड़ी खबर आ रही है. जय दुधाने को मुंबई एयरपोर्ट से 5 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट किया गया है. जय को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनके परिवार के लोगों से भी पूछताछ की है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
जानकारी की मानें तो मुंबई एयरपोर्ट से फर्जी संपत्ति बिक्री से जुड़े कथित 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जय को गिरफ्तार किया गया है. जय ठाणे निवासी एक फिटनेस ट्रेनर, एथलीट, मॉडल और अभिनेता हैं और उन्हें स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
धोखाधड़ी का मामला
पुणे मिरर के अनुसार, धोखाधड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर के संबंध में जय के परिवार जिनमें उनकी मां, बहन, दादी और दादा शामिल हैं, से पूछताछ की गई है. उन पर फर्जी दस्तावेजों को यूज करके कई खरीदारों को व्यावसायिक संपत्ति बेचने का आरोप है, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है.
यूजर्स को नहीं हो रहा भरोसा
इसको लेकर अब इंटरनेट पर भी जमकर चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में बातें कर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर जो पोस्ट सामने आए हैं, उनपर यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. इतना ही नहीं कमेंट्स के जरिए लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया है कि भाई तो कमाल के इंसान है, फिर वो ऐसा कैसे कर सकते हैं?
मामले में क्या नया मोड़ आता है?
दरअसल, जय के फैंस और यूजर्स को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि वो ऐसा भी कुछ कर सकते हैं, लेकिन इंटरनेट पर हर कोई हैरान है और इस पूरे मामले के बारे में जानना चाहता है. अभी इस मामले को लेकर इतनी ही जानकारी सामने आई है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि इस केस में क्या नया अपडेट सामने आता है?
यह भी पढ़ें- कौन हैं टीना रिझवानी? जो बनेगी सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री की वाइफ
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
1 day ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
5 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines