कौन हैं टीना रिझवानी? जो बनेगी सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री की वाइफ

Who is Tina Rizwani: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भांजे अयान ने हाल ही में सगाई की है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दी है. हालांकि, अब लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर अयान की होने वाली वाइफ कौन हैं?

Tina Rizwani

Tina Rizwani. image credit- social media

Who is Tina Rizwani: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर खुशियां छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक खानदान की खूब चर्चा हो रही है. अब सलमान खान के भांजे अयान ने सगाई कर ली है, तो जाहिर है कि खानदान तो सुर्खियों में रहेगा ही. हालांकि, इस बीच अब ये चर्चा भी हो रही है कि आखिर अयान की होने वाली बेगम कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

कौन हैं टीना रिझवानी?

दरअसल, अयान अग्निहोत्री ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी से सगाई की है. टीना रिझवानी की बात करें तो टीना रिझवानी कॉर्पोरेट वर्ल्ड से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने अच्छा खासा नाम कमाया है. हालांकि, उनके फैमिली बैकग्राउंड को लेकर जानकारी नहीं है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो टीना रिझवानी कम्युनिकेशंस फील्ड में काम करती हैं.

विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं टीना

इसके अलावा टीना ब्लू एडवाइजरी से जुड़ी रही हैं, जहां उन्होंने कम्युनिकेशंस में लीडरशिप का रोल प्ले किया था. इतना ही नहीं बल्कि टीना लाइमलाइट से भी दूर ही रहना पसंद करती हैं. बता दें कि 3 जनवरी 2026 को अयान अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर टीना के साथ सगाई की फोटोज शेयर की, जो आते ही वायरल हो गईं.

अयान और टीना की सगाई

टीना और अयान की सगाई की फोटोज को फैंस और यूजर्स ने बेहद प्यार दिया और कमेंट्स के जरिए इन पर जमकर प्यार लुटाया. टीना के अलावा अगर अयान की बात करें तो अयान अग्निहोत्री, सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं.

विज्ञापन

शादी पर नहीं कोई अपडेट

साल 2024 में अयान ने अपना सिंगिंग डेब्यू किया था और उनका पहला गाना ‘पार्टी फीवर’ था. अब अयान और टीना दोनों को लेकर ही इंटरनेट पर जमकर बातें हो रही हैं और हर कोई कपल से जुड़ी हर एक जानकारी जानना चाहता है. वहीं, अगर इन दोनों की शादी की बात करें तो अभी इनकी शादी पर कोई अपडेट नहीं है. देखने वाली बात होगी कि कपल कब शादी करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ