हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रोलर्स और बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान, Bigg Boss 20 के सेट पर हुए शर्टलेस, बोले- लो अब देख लो

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में आज वीकेंड का वार में सलमान खान नजर आए, लेकिन इस दौरान नेशनल टीवी पर भाईजान का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ट्रोलर्स और पैपराजी की जमकर क्लास लगा दी.

विज्ञापन
ट्रोलर्स और बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान. image credit- x

Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. आज वीकेंड का वार में सलमान खान शो में नजर आए, लेकिन इस दौरान नेशनल टीवी पर भाईजान का गुस्सा फूट पड़ा. वीकेंड का वार में सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई. इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. आइए जानते हैं कि सलमान खान का क्या कहना है?

सलमान खान का फूटा गुस्सा

गौरतलब है कि हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अंबानी के गणेशोत्सव में शामिल हुए थे, जिसके बाद से कैटरीना को उनके लुक्स को लेकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था. इस पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि वो बूढ़ा हो गया है, ये हो गया…वो हो गया और किसी के लुक्स पर, किसी के खानदान पर, किसी के मां बनने पर उन्हें ट्रोल किया जाता है. मैं भी 60 का हो गया हूं और मुझे भी ट्रोल किया जाता है, कहते हैं बूढ़ा हो गया है.

शर्टलेस हुए भाईजान

इसके अलावा एक और वीडियो है, जिसमें सलमान खान, शो के सेट पर शर्टलेस हो जाते हैं और कहते हैं कि लो अब देख लो. साथ ही वो वीडियो में अपना मेकअप भी हटाते हैं और कहते हैं कि देखो. ट्रोलर्स को सुनने के बाद सलमान खान का पैप्स पर भी गुस्सा फूट पड़ा, जिसका भी एक वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

अजीब-अजीब एंगल्स से फोटो लेते हैं

इस दौरान सलमान ने कहा कि अजीब-अजीब एंगल्स से फोटो या वीडियो लेते हैं. उन्होंने कहा कि गाड़ी में बैठने से पहले कैमरा ऊपर रखते हैं और उतरने के बाद कैमरा हिप शॉट लेने के लिए पीछे रखते हैं. कुछ होंगी जो कहती होंगी कि हां, ले लो मुझे दिक्कत नहीं है, लेकिन उनका क्या, जिनको ये पसंद नहीं है और उन्हें दिक्कत है.

सलमान खान की तबीयत बिगड़ी

इतना ही नहीं बल्कि शो में सलमान अपने लुक पर बात करते हुए कहते हैं कि ये लुक उनकी फिल्म का है, लेकिन फिर भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं. इसके अलावा शो के आखिर में दिखाया जाता है कि सलमान खान की तबीयत खराब हो रही है और वो डॉक्टर को बुलाने को कहते हैं.

विज्ञापन

फैंस कर रहे भाईजान के ठीक होने की दुआ

इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें सलमान से पूछा जा सकता है कि शूटिंग कट की जाए, लेकिन सलमान मना कर देते हैं और फिर बाद में सलमान थोड़ा साइड होते हैं और सीने पर हाथ रखते हैं. इसके बाद सलमान खान फ्लोर पर बैठ जाते हैं और पीछे की ओर गिर जाते हैं. वीडियो को देखने के बाद फैंस दुआ मना रहे हैं कि भाईजान ठीक हों. सभी सलमान की सेहत के लिए दुआ मांग रहे हैं.

यह भी पढ़ें- शराब पीए बिना रिकॉर्डिंग नहीं कर पाता था ये मशहूर सिंगर, फिर किसके कहने पर बिना पेग लगाए रिकॉर्ड किया गाना?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola