शराब पीए बिना रिकॉर्डिंग नहीं कर पाता था ये मशहूर सिंगर, फिर किसके कहने पर बिना पेग लगाए रिकॉर्ड किया गाना?

Bollywood Kisse: आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे एक मशहूर सिंगर, जो कभी बिना शराब पीए गाना नहीं गाते थे, उन्होंने एक म्यूजिक डायरेक्टर के कहने पर शराब पीए बिना गाना रिकॉर्ड किया था. आइए जानते हैं फिल्मी दुनिया का ये दिलचस्प किस्सा…

Naushad, K L Saigal

शराब पीए बिना रिकॉर्डिंग नहीं कर पाता था ये मशहूर सिंगर. Credit - : bollywoodirect / instagram ( cnpandit2708 )

Bollywood Kisse: हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक कलाकार और सिंगर्स रहे हैं. कुछ लोगों से जुड़ी कहानियां आज भी कम ही लोग जानते हैं. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे एक मशहूर सिंगर, जो कभी बिना शराब पीए गाना नहीं गाते थे, उन्होंने एक म्यूजिक डायरेक्टर के कहने पर शराब पीए बिना गाना रिकॉर्ड किया था. आइए जानते हैं फिल्मी दुनिया का ये दिलचस्प किस्सा…

विज्ञापन

के एल सहगल और संगीतकार नौशाद अली

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि के एल सहगल हैं. के एल सहगल ही वो मशहूर सिंगर हैं, जो कभी भी बिना दो पेग पीए गाना रिकॉर्ड नहीं करते थे. बॉलीवुड के तानसेन कहे जाने संगीतकार नौशाद अली वो इंसान हैं, जिन्होंने के एल सहगल से बिना पीए गाना गवा दिया था.

विज्ञापन

फिल्म ‘शाहजहां’

फिल्म ‘शाहजहां’ के गानों की रिहर्सल के दौरान, जब दोनों मिले, तो कुछ देर प्रार्थना करने के बाद वो अपने साथ लाए मेट पर बैठ गए. इसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर की ओर देखा और ड्राइवर को इशारा किया. इशारा मिलते ही ड्राइवर झट से एक विस्की की बोतल ले आया और पेग बनकर के एल सहगल के हाथ में दे दिया.

नौशाद ने क्या पूछा?

संगीतकार नौशाद ने तुरंत पूछा कि ये क्या है? सहगल साहब ने कहा कि इसके साथ ही मैं रिकॉर्डिंग करता हूं, आपको कोई ऐतराज? इस पर नौशाद ने कहा कि जी नहीं आप शौक फरमाए. पहला टेक खत्म होने तक सहगल का पहला पेक खत्म हो गया था, लेकिन गाने से संतुष्ट ना होने के कारण दूसरा टेक ले लिया.

विज्ञापन

शाम से सुबह हो गई

दूसरे टेक के साथ दूसरा पेग भी बन गया और टेक पर टेक होते रहे, लेकिन गाना फाइनल नहीं हो सका. ज्यादा शराब पीने के कारण सहगल साहब के सुर भी नहीं लग रहे थे. शाम 6 बजे से सुबह के 4 बज गए, लेकिन गाना रिकॉर्ड नहीं हो पाया. फिर नौशाद साहब ने सहगल से कहा कि सब म्यूजिशिन थक गए हैं और ब्रेक चाहते हैं. ऐसा करते हैं कि आज शाम को ये गाना रिकॉर्ड करते हैं.

बिना शराब पीए गाया

शाम हो गई और जब शाम को सहगल साहब आए, तो नौशाद ने उनसे कहा कि ये गाना बिना शराब पीए गा दो. इस पर सहगल ने कहा कि आप ये क्या कह रहे हैं, मैं बिना पीए गा ही नहीं सकता. नौशाद ने भी जिद ठान ली और कहा कि मेरा कहा मान लीजिए. एक टेक बस बिना शराब के गा दीजिए और नौशाद की जिद के आगे सहगल को झुकना पड़ा, लेकिन एक शर्त रखी कि वो सिर्फ एक टेक बिना पीए देंगे और एक टेक पीए हुए और जो बेहतर होगा वही फिल्म में रखा जाएगा. अगले दिन जब सहगल, नौशाद से मिले, तो उन्हें दोनों टेक सुनवाए गए और सुनने के बाद जिस टेक को सहगल ने चुना वो वही था, जो उन्होंने बिना शराब पीए गाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ