Bigg Boss 20: टीवी का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही शुरू होने वाला है. सलमान खान का शो इस बार अपने 20वें सीजन के साथ आने वाला है. ऐसे में हर किसी को शो का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब आज यानी 4 अगस्त को शो का प्रोमो वीडियो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.
बिग बॉस 20 का प्रोमो
जियोहॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि एक से भले दो, बिग बॉस 20, 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर. जैसे ही शो का प्रोमो सामने आए, तो फैंस और यूजर्स खुशी से झूम उठे.
करण-अर्जुन का लगेगा तड़का
वहीं, अगर इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान ने घोड़े के साथ एंट्री की है. इस दौरान सलमान खान का लुक और उनका स्वैग बेहद हटके और अलग है. साथ ही सलमान कहते हैं कि जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा, तथास-टू. सलमान का ये लुक लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
ट्विंस या सिबलिंग्स आ सकते हैं नजर
गौरतलब है कि सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ हमेशा अपने हर सीजन में एक अलग अंदाज में आता है. इस बार शो का 20वां सीजन है, तो जाहिर है कि इसमें कुछ हटके होगा ही. इस बार बिग बॉस में कुछ अलग ही खास होने वाला है, या तो शो में ट्विंस नजर आएंगे या फिर सिबलिंग्स नजर आ सकते हैं.
कंटेस्टेंट्स नहीं हुए कंफर्म
वहीं, अगर शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो वैसे तो कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट नहीं आई है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि आखिर इस बार शो में कितने लोग आएंगे और कौन-कौन शो में अपना जलवा दिखाएगा. अब इसका पता कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आने के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- Salman Khan की SVC63 पर आया अपडेट, शूटिंग शेड्यूल में साथ होंगे नयनतारा और राहुल देव
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
22 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 day agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 day agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
2 days ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
6 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines