---विज्ञापन---

‘गार्डन एरिया से लेकर लिविंग रूम तक…’, कैसा होगा Bigg Boss 20 का घर? सामने आई Salman Khan के शो के हाउस की झलक

Bigg Boss 20 House: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' के घर की झलक सामने आ गई है, जो आते ही छा गई है. आइए जानते हैं कि शो के घर में क्या-क्या खास होने वाला है?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 House: सलमान खान को शो ‘बिग बॉस 20’ अपने प्रीमियर के बेहद करीब आ चुका है. शो के शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं और लोगों को इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब शो के घर की पहली झलक भी रिवील हो गई है. आइए जानते हैं कि सलमान खान के शो के घर में इस बार क्या खास होने वाला है?

‘बिग बॉस 20’ का घर

रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ का घर लगभग 10000 वर्ग फीट में फैला हुआ है. इसमें कुल 104 कैमरे हैं. शो के इस बार के घर का डिजाइन पहले के मुकाबले काफी अलग देखने को मिला है. घर को एक ओर मिनिमल रखा गया है, तो वहीं कई हिस्सों में जानवरों और अलग-अलग जीवों से जुड़े डिजाइन एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं.

---विज्ञापन---

खास होगा गार्डन एरिया

बिग बॉस 20 के घर का गार्डन एरिया इस सीजन की खास जगहों में से एक है. जहां शार्क थीम पर आधारित स्विमिंग पूल तैयार किया गया है. इसके आसपास मौजूद डिजाइन एलिमेंट्स भी काफी लुभावना है. घर में पूल के पास लगा फ्लोरल टैप हर किसी का ध्यान खींच रहा है और बाथरूम के प्रवेश द्वार के ऊपर एक बड़ा गोरिल्ला नजर आ रहा है.

गार्डन में क्या-क्या?

इसके अलावा एक पेड़ के चारों ओर सांप की आकृति बनाई गई है, जिसे बैठने की जगह के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही गार्डन में एक रिंगमास्टर की मूर्ति भी रखी गई है और लिविंग एरिया तक पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट्स को इस मूर्ति के पैरों के बीच से होकर गुजरना होगा.

लिविंग रूम

साथ ही ‘बिग बॉस 20’ के घर में लिविंग रूम हमेशा से सबसे महत्वपूर्ण जगहों में रहा है. इस बार भी इसे खास अंदाज में डिजाइन किया गया है और यहां सामान्य सोफा मौजूद है, लेकिन इसके अलावा 12 लोगों के बैठने वाला बड़ा डाइनिंग टेबल भी रखा गया है. घर के डाइनिंग एरिया के पीछे एक बड़ा पैराशूट लगाया गया है, जिसे बैठने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

और क्या खास?

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा गुलाबी रंग की एक बड़ी चाय की केतली भी घर के आकर्षण का केंद्र है, जिसमें गर्म चॉकलेट गिरती हुई नजर आती है और उसका आकार सिंहासन जैसा बनाया गया है. साथ ही टीवी के ऊपर लटकाए गए संदेश घर को एक अलग भावनात्मक स्पर्श देते हैं.

किचन का भी अलग लुक

साथ ही शो के घर में इस बार रूम नं. 20 को खास तौर पर शामिल किया गया है, जो पिछले सीजन के असेंबली रूम की जगह लेगा. फिलहाल इस कमरे के अंदर क्या है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा इस बार किचन को फूड ट्रक की थीम दी गई है. हालांकि, ये असली फूड ट्रक नहीं है, लेकिन किचन टेबल के नीचे दो पहिए लगाए गए हैं और ऊपर ‘बीबी फूड ट्रक’ लिखा बैनर नजर आता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम, Salman Khan के शो के ग्रैंड प्रीमियर में कितना समय?

First published on: Sep 03, 2026 08:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola