Bigg Boss के 20 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ बड़ा बदलाव, 19 सालों के बाद बदला शो के घर का डिजाइनर

Bigg Boss 20 House Designer: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन शुरू होने वाला है. शो के शुरू होने से पहले इसके घर की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस बार शो के घर को किसने डिजाइन किया है?

Bigg Boss 20

बिग बॉस 20 के घर को किसने किया डिजाइन? image credit- INSTAGRAM (jiohotstar)

Bigg Boss 20 House Designer: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए जाना जाता है. इस बार शो का 20वां सीजन आने वाला है और शो अपने प्रीमियर के बेहद करीब आ चुका है. हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के घर की झलक भी शेयर की गई है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब लोग ये भी जानना चाहते हैं कि सलमान खान के शो के घर को इस बार किसने डिजाइन किया है? तो आइए जानते हैं उनके बारे में…

विज्ञापन

19 सालों बाद बदला डिजाइनर

दरअसल, बिग बॉस के हिंदी वर्जन के घर को पिछले 19 सालों से मशहूर आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर ओमंग कुमार (Omung Kumar) डिजाइन करते आ रहे थे, लेकिन इस बार शो के घर का डिजाइनर बदल गया है और ओमंग कुमार ने बिग बॉस 20 के घर को डिजाइन नहीं किया है.

विज्ञापन

‘बिग बॉस 20’ के घर को किसने किया डिजाइन?

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ (2026) के घर को डिजाइन करने वाली डिजाइनर कोई और नहीं बल्कि वर्षा जैन (Varsha Jain) हैं. जी हां, इस बार (बिग बॉस 20) में ओमंग कुमार की जगह वर्षा जैन ने सेट डिजाइन की कमान संभाली है. इससे पहले वो (साउथ) बिग बॉस के कुछ सीजन और कई अन्य चर्चित टीवी रियलिटी शो के सेट भी डिजाइन कर चुकी हैं.

घर की थीम

हालांकि, बिग के इतिहास में 20 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि शो के घर का डिजाइनर बदला है. 19 सालों के बाद पहली बार किसी और ने ओमंग कुमार की जगह ली है. वहीं, अगर शो के घर की थीम की बात करें तो इस बार घर को ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’ (House of Illusion) थीम पर तैयार किया गया है, जो बेहद यूनिक है.

विज्ञापन

बिग बॉस 20 का घर

बिग बॉस 20 का शानदार घर लगभग 10,000 वर्ग फुट के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है. जानकारी की मानें, तो शो के घर में कंटेस्टेंट्स की हर हरकत को कैद करने के लिए घर के कोने-कोने में 104 हाई-टेक कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा घर में स्विमिंग पूल एरिया को एक जादुई समुद्र का रूप दिया गया है, जिसमें एक विशालकाय शार्क और ऑक्टोपस जैसी समुद्री आकृतियों का रोमांचक डिजाइन बनाया गया है.

घर में क्या-क्या?

साथ ही घर की दीवारों और कोनों को जंगल लुक दिया गया है. घर के वॉशरूम और एंट्रेंस एरिया में दीवारों से निकलते हुए गोरिल्ला और कई रहस्यमयी जीवों के 3D स्कल्पचर्स बने हैं. इसके अलावा घर में बातचीत और गॉसिप करने के लिए एक बड़ा सा काउच (सोफा) लगाया गया है, जो कंटेस्टेंट्स के लिए घर का नया ‘लफड़ा अड्डा’ बनने वाला है. बिग बॉस 20 के घर में एक सीक्रेट रूम (कमरा नंबर 20) बनाया गया है, जो अपने भीतर कई छिपे हुए राज और सस्पेंस समेटे हुए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ