Mirzapur: The Movie ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार शुरुआत, पहले दिन तगड़ी कमाई के मूड में फिल्म

Mirzapur: The Movie Box Office Collection Day 1: पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

Mirzapur: The Movie Box Office Collection

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का कलेक्शन. image credit- MOVIE POSTER

Mirzapur: The Movie Box Office Collection Day 1: पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. साथ ही फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई करने के मूड में नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की है. इस फिल्म ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 11.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, फिल्म की ये कमाई अभी शुरुआती और अनुमानित है और देर रात तक या फिर सुबह तक इसमें बदलाव देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

ओपनिंग डे की कमाई

इसी के साथ इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर हिंदी में खबर लिखे जाने तक 11.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. साथ ही फिल्म ने तेलुगू में खबर लिखे जाने तक 0.08 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और इसकी कमाई और भी बढ़ सकती है, जिससे ये फिल्म शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाएगी.

फिल्म का बजट और रनटाइम

इसके अलावा अगर फिल्म के बजट और रनटाइम की अगर बात करें तो इस फिल्म को लगभग 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है. वहीं, फिल्म की अवधि की बात करें तो इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 17 मिनट है. कुल मिलाकर साफ है कि फिल्म आपको थिएटर में बोर नहीं होने देगी.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

वहीं, अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) के अलावा अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना त्रिपाठी), जितेंद्र कुमार, रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता), रसिका दुग्गल (बीना त्रिपाठी) जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है.

फिल्म के बारे में

बता दें कि सीरीज में बबलू पंडित का किरदार खत्म हो गया था, लेकिन फिल्म में ये कैरेक्टर भी दिखाया जाएगा. इस रोल में इस बार विक्रांत मैसी नहीं है बल्कि इसे एक्टर जितेंद्र कुमार ने निभाया है. फिल्म में उन्होंने विक्रांत मैसी की जगह ले ली है. अब अगर आप भी इस फ्रेंचाइजी के फैन हैं, तो इस फिल्म को आप थिएटर्स में जरूर देख सकते हैं. ये आपको आखिर तक बांधकर रखेगी और अच्छा एक्सपीरियंस देगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ