Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपने प्रीमियर के बेहद करीब आ चुका है. फैंस और दर्शकों में शो के लिए एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस बीच अब जानकारी आई है कि शो में सलमान खान भी फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं. आइए जानते हैं कि आखिर भाईजान शो में ऐसा क्या करने वाले हैं?
भाईजान के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज
दरअसल, सलमान खान को लेकर सुनने में आया है कि भाईजान अपने फैंस को शो के 20वें सीजन में बड़ा सरप्राइज देंगे. मिली जानकारी की मानें तो, शो के होस्ट सलमान खान अपने फैंस के लिए एक खास परफॉर्मेंस लेकर आ रहे हैं. सुनने में आया है कि ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर इस बार और भी खास होने वाला है.
खास परफॉर्मेंस देंगे सलमान खान
इस बार शो के होस्ट सलमान खान अपने फैंस के लिए एक खास परफॉर्मेंस लेकर आ रहे हैं, जिसमें सलमान खान अपने 20 आइकॉनिक गानों पर 20 यादगार डांस मूव्स करते नजर आने वाले हैं. इस खबर के आने के बाद से फैंस खुशी से झूम रहे हैं. साथ ही सलमान खान की ये खास परफॉर्मेंस शो के ग्रैंड प्रीमियर की शाम को और भी धमाकेदार और शानदार बना देगी.
फैंस के लिए होगी बड़ी ट्रीट
सलमान खान की परफॉर्मेंस की बात करें तो कहा जा रहा है कि इस सीजन के प्रीमियर में फैंस को सलमान खान के पुराने और हिट गानों के साथ उनके फेमस डांस स्टेप्स की झलक देखने को मिलेगी, जो उनका चाहने वालों के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा. अब देखना वाली बात होगी कि सलमान खान शो के ग्रैंड प्रीमियर में किन गानों पर परफॉर्म करेंगे.
कब और कहां देख सकेंगे शो?
वहीं, अगर ‘बिग बॉस 20’ की बात करें तो शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है. शो के प्रीमियर के लिए लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी के साथ अगर सलमान खान के शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अब तक कई पॉपुलर नाम आ चुके हैं.
शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
शो में आने वाली लिस्ट में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, रैपर शेंटी शर्मा, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, इन्फ्लुएंसर आरिश्फा खान, मैरी कॉम, अमन गांधी, काजी तौकीर, गीता बसरा और शोविक चक्रवर्ती जैसे नाम शामिल हैं. हालांकि, अभी मेकर्स ने इन नामों को कंफर्म नहीं रिया है. देखने वाली बात होगी कि शो में कौन-कौन आएगा.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के 20 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
12 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines