Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ आने वाला है. शो को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी के साथ हर कोई जानना चाहता है कि इस बार शो का फॉर्मेट कैसा होने वाला है? आइए जानते हैं कि आखिर बिग बॉस 20 का फॉर्मेट कैसा होगा और शो में मिले ‘वरदान’ को कंटेस्टेंट्स कैसे यूज करेंगे?
कैसा होगा बिग बॉस 20 का फॉर्मेट?
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ के फॉर्मेट की बात करें तो बिग बॉस खबरी के मुताबिक, शो के 20वें सीजन का फॉर्मेट शानदार होने वाला है. इस बार घर में 2 टीम देखने को मिलेंगी और 8 जोड़ियां होंगी और 16 कंटेस्टेंट. गौरतलब है कि बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार होगा कि कंटेस्टेंट की पहले से ही जोड़ियां बना दी गई जाएंगी और इन्हीं जोड़ियों के साथ वो शो में एंट्री लेंगे. जानकारी है कि पहले से बनाई गई जोड़ियों को गेम में बने रहने में मदद मिलने वाली है.
कंटेस्टेंट्स को मिलेगा ‘वरदान’
अगर ‘वरदान’ की बात करें तो इस बार सभी कंटेस्टेंट को एक वरदान मिलेगा. इस वरदान का फायदा कंटेस्टेंट दूसरे को घर से आउट करने और खुद को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं. बता दें कि ‘वरदान’ का जिक्र सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुए शो के प्रोमो में किया था, जिससे फैंस शो के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं.
कब शुरू होगा शो?
वहीं, अगर सलमान खान के मोस्ट अवेटेड शो ‘बिग बॉस 20’ की बात करें तो इस बार शो की शुरुआत 6 सितंबर से होने वाली है. इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे. शो इस बार हर सीजन से अलग होने वाला है. हाल में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि पिछले कुछ सीजन के कंटेस्टेंट भी शो में नजर आ सकते हैं, लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है. अब देखने वाली बात होगी कि शो में क्या-क्या होगा?
यह भी पढ़ें- Toxic में किसने निभाया खूंखार ‘राया’ की बहन का किरदार? ट्रेलर में दिखा दमदार लुक
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
8 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
9 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
9 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
11 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
12 days ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines