Khanzaadi Hospitalised: बिग बॉस 17 फेम और रैपर खानजादी, जिन्हें फिरोजा खान के नाम से भी जाना जाता है, वो अस्पताल में भर्ती हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है. सोशल मीडिया पर जैसे ही एक्ट्रेस का पोस्ट सामने आया, तो फैंस और उनके चाहने वाले टेंशन में आ गए. इंटरनेट पर खानजादी के जल्दी ठीक होने की लोगों ने दुआ की.
खानजादी ने वीडियो किया शेयर
दरअसल, खानजादी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है. इस पोस्ट में खानजादी, अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि उनके हाथ में IV ड्रिप लगी हुई है. खानजादी का ये वीडियो देखने के बाद लोगों को उनकी टेंशन हुई, लेकिन इस दौरान खानजादी स्माइल करती नजर आईं.
क्या है अपडेट?
अपने इस वीडियो में बिग बॉस 17 फेम को कहते सुना जा सकता है कि अपडेट देती हूं जल्दी, क्या हुआ था? स्टेज ट्यून्ड फॉर व्लॉग. अपने इस वीडियो में खानजादी ने ये तो नहीं बताया है कि उन्हें क्या हुआ था, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा है कि वो जल्दी ही इसके बारे में अपडेट देंगी. फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं. हालांकि, इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया है कि उन्हें तेज बुखार था और वो अब ठीक हैं.
बिग बॉस 17 में भी बीमारी के बारे में की थी बात
गौरतलब है कि खानजादी ने बिग बॉस 17 में भी अपनी बीमारी के बारे में बात की थी. उस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें एंकिलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस (एएस) है, जो एक लॉन्ग टाइम स्वेलिंग से रिलेटिड बीमारी होती है. इस बीमारी की वजह से वो लगभग तीन सालों तक व्हीलचेयर पर रह चुकी हैं.
फैंस को टेंशन
बिग बॉस 17 में उन्होंने इसके बारे में खुलकर बात की थी. इतना ही नहीं बल्कि शो से बाहर आने के बाद डॉक्टर ने पब्लिकली उनकी मेडिकल हिस्ट्री और इलाज की पुष्टि की थी, जिसके बाद ये मामला चर्चा में आया था. अब खानजादी को अस्पताल में देखने के बाद फैंस को फिर से उनकी टेंशन हो गई है. हालांकि, घबराने वाली कोई बात नहीं है. अब खानजादी कब इसके बारे में अपडेट देंगी, लोगों को इसका इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Pawan Singh की बर्थडे पार्टी में जबरदस्त बवाल, धक्का-मुक्की के बाद हुई कहासुनी
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
7 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
10 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
11 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines