Avika-Milind Pregnant: ‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे शोज से फेमस हुईं एक्ट्रेस अविका गौर और उनके पति मिलिंद चंदवानी को टाउन में स्पॉट किया गया, लेकिन अब ये चर्चा हो रही है कि शायद अविका जल्दी ही मां बनने वाली हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि कैसी चर्चा? तो आपको बता देते हैं कि अविका का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं.
अविका ने पेट पर रखा हाथ
दरअसल, सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी पर एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अविका गौर अपने पति मिलिंद के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों को देखा जा सकता है कि दोनों आ रहे हैं और पैपराजी को देखकर कपल पोज करने लगता है. इसके ठीक एक सेकंड के बाद ही अविका अपने पेट पर हाथ रख लेती है.
अविका को हुई वोमिट
वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि तुरंत की अविका के चेहरे का रंग भी बदल जाता है और उन्हें एकदम से वोमिट हो जाती है. अविका भागकर साइड में वोमिट करती है और मिलिंद उन्हें देखते हैं और पैपराजी को वहां से जाने के लिए कहते हैं. अब ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया है.
यूजर्स ने लगाए कयास
इतना ही नहीं बल्कि वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं कि शायद अविका मां बनने वाली हैं. एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि हां, हो सकता है. दूसरे यूजर ने कहा कि बधाई हो. तीसरे यूजर ने कहा कि जल्द ही एक्ट्रेस अनाउंस करेगी. इस तरह के कमेंट्स लोगों ने वीडियो को देखने के बाद किए हैं.
अविका की तबीयत भी हो सकती है खराब
हालांकि, अविका या फिर मिलिंद की ओर से इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की गई. अविका को वोमिट नॉर्मल भी हो सकती है या फिर किसी और वजह के कारण भी. ये भी हो सकता है कि शायद अविका की तबीयत ठीक ना हो. अब सच क्या है वो तो कपल ही जानता है, लेकिन इंटरनेट पर यही चर्चा हो रही है कि अविका मां बनने वाली हैं, लेकिन न्यूज24 इस खबर की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें- ‘अकेले खड़े रहने…’, वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन के साथ खेली होली, शेयर किया नया वीडियो
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
9 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
10 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
10 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines