Akanksha Chamola: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक आकांक्षा चमोला और गौरव की बातें हो रही हैं. इस बीच अब आकांक्षा चमोला ने गौरव से तलाक लेने और ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?
आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, शो में आकांक्षा चमोला ने शिवांगी जोशी और पामेला से बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि बच्चा ना चाहने की वजह से वो गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं बल्कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था. कई फैंस, ट्रोल करने वालों का कहना था कि आकांक्षा, गौरव खन्ना की जिंदगी खराब कर रही हैं.
क्या बोलीं आकांक्षा?
उन्होंने आगे कहा कि गौरव को पिता बनना है और आकांक्षा उसे ये मौका नहीं दे रही हैं. इन बातों का उन पर गहरा असर हुआ है. अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि जब हम साथ थे, तो भी ट्रोल करने वालों और फैंस को परेशानी थी और अब अलग हो रहे थे, तो भी दिक्कत है, वो लोग मुझसे नफरत करते हैं.
इमोशनल हुईं आकांक्षा
आकांक्षा ने कहा कि मुझे कितना कुछ कहा गया है. माना हम सेलिब्रिटी हैं, लेकिन शांति हमें भी चाहिए होती है और अब हम अलग हो रहे हैं, तो इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? ये सब बात करते हुए आकांक्षा इमोशनल हो जाती है और उनकी आंखों से आंसू आ जाते हैं.
आकांक्षा और गौरव
अब बात आकांक्षा और गौरव के तलाक की करें तो लोगों को इस पर यकीन नहीं हो रहा है. दरअसल, भले ही आकांक्षा कह रही हैं कि वो और गौरव तलाक लेकर अलग हो रहे हैं और दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन कुछ महीनों पहले वो गौरव को ‘बिग बॉस 19’ में सपोर्ट करती दिखी थीं.
लॉकअप 2
इस दौरान दोनों के बीच खूब प्यार नजर आया था. इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद गौरव और आकांक्षा ने पार्टी की थी और बर्थडे सेलिब्रेट किया था. अब हाल ही में शो ‘लॉकअप 2’ में बतौर गेस्ट गौरव खन्ना भी नजर आए और उन्होंने आकांक्षा को पूरा सपोर्ट किया. अब इस सबके बाद फैंस को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इस कपल के बीच चल क्या रहा है.
यह भी पढ़ें- फिल्मों से दूर रहना चाहता था ये सुपरस्टार, पिता से की एक्टिंग छोड़ने की रिक्वेस्ट, आज है 230 करोड़ का मालिक
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
13 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines