फिल्मों से दूर रहना चाहता था ये सुपरस्टार, पिता से की एक्टिंग छोड़ने की रिक्वेस्ट, आज है 230 करोड़ का मालिक

South Superstar: हिंदी से लेकर साउथ तक के कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद संघर्ष किया है और तब जाकर उन्होंने बड़ा नाम कमाया है. आज हम आपको उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो फिल्मों से दूर रहना चाहता था, लेकिन अब एक सुपरस्टार है. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं?

Dhanush
1 / 7
Dhanush. image credit- social media

विज्ञापन

धनुष

धनुष 2 / 7

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार 'धनुष' हैं. भले ही धनुष आज साउथ सिनेमा का बेहद पॉपुलर और बड़ा नाम बन चुके हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब वो एक्टिंग नहीं करना चाहते थे और फिल्मों में नहीं आना चाहते थे.

विज्ञापन

सेट पर रो पड़ते थे

सेट पर रो पड़ते थे3 / 7

इतना ही नहीं बल्कि शुरुआती दिनों में तो धनुष अपनी मर्जी के बिना सेट पर जाते थे. अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के दौरान जब वो शॉट देते थे, तो रो पड़ते थे.

पिता से की मिन्नतें

पिता से की मिन्नतें4 / 7

इसके अलावा शुरू में 5 से 6 फिल्में करने तक धनुष ने लगातार अपने पिता से सिनेमा छोड़ने की मिन्नतें की, लेकिन फिर भी वो एक्टिंग से दूरी नहीं बना पाए और आज एक सुपरस्टार बनकर छाए हुए हैं.

विज्ञापन

2002 में की थी शुरुआत

2002 में की थी शुरुआत5 / 7

आज के समय में धनुष एक बेहद पॉपुलर नाम हैं और वो कई भाषाओं में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. बता दें कि धनुष ने महज 18 साल की उम्र में अपने भाई सेल्वारघवन के कहने पर साल 2002 में फिल्म 'थुल्लुवाधो इलामाई' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

धनुष के पिता ने किया खुलासा

धनुष के पिता ने किया खुलासा6 / 7

धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने बताया है कि धनुष को सिनेमा बिल्कुल पसंद नहीं था. 5-6 फिल्में पूरी होने तक वो इससे दूर भागते थे और जब मैं 'थुल्लुवाधो इलामाई' बना रहा था, तो वो मुझसे हमेशा कहते थे कि पापा मुझे जाने दो, मैं ये सब छोड़ दूंगा और वो शूटिंग के वक्त शॉट शुरू होने से ठीक पहले रो पड़ते थे.

विज्ञापन

धनुष की नेटवर्थ

धनुष की नेटवर्थ7 / 7

धनुष ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है और खूब नाम कमाया है. अपने काम के लिए उन्हें दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है. इसके अलावा अगर उनकी नेटवर्थ की बात करे तो धनुष लगभग 230 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखते हैं.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन