Bigg Boss 20 में होगा तगड़ा ड्रामा, Salman Khan के शो में होगी आमिर खान के छोटे भाई फैसल की एंट्री!
Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' अपने प्रीमियर से अब ज्यादा दूर नहीं है. शो के शुरू होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच चर्चा है कि शो में आमिर खान के भाई की एंट्री हो सकती है.
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Aug 30, 2026 09:28
Share :
बिग बॉस 20 में होगी फैसल की एंट्री! image credit- salman instagram
---विज्ञापन---
Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही शुरू होने वाला है. शो के शुरू होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, अभी मेकर्स ने शो के इस सीजन के कंटेस्टेंट्स को लेकर कुछ भी रिवील नहीं किया है. इस बीच अब सुनने में आया है कि सलमान खान के शो में आमिर खान के भाई की भी एंट्री हो सकती है.
शो में हो सकती है फैसल खान की एंट्री
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान, ‘बिग बॉस 20’ में एक सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, फैसल के शो में शामिल होने की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है, लेकिन चर्चा ऐसी ही हो रही है. शो का ये 20वां सीजन है और इस सीजन में सुपरस्टार सलमान खान लगातार 16वीं बार शो के होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
धमाकेदार हो सकता है ये सीजन
गौरतलब है कि सलमान खान के इस शो में फैसल से पहले शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी और फराह खान के भाई साजिद खान शो का हिस्सा रह चुके हैं. अगर शो में फैसल की एंट्री होती है, तो ये सीजन बेहद धमाकेदार हो सकता है और इस सीजन में तगड़ा ड्रामा देखने को मिल सकता है.
ऐसा पहली बार नहीं है, जब फैसल को शो के लिए अप्रोच किया गया है. जी हां, इसके पहले भी फैसल को साल 2022 में बिग बॉस 16 का ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया था. अब अगर वो बिग बॉस 20 में आते हैं, तो ये किसी रियलिटी टेलीविजन शो में उनका पहला एक्सपीरियंस होगा. अब देखना होगा कि फैसला खान के बिग बॉस 20 में शामिल होने की ये अफवाहें बस चर्चा बनकर रह जाएंगी या इस पर ऑफिशियल कंफर्मेशन आएगा.
कब शुरू होगा शो?
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बार शो को 6 सितंबर से शुरू किया जा रहा है. भाईजान के इस शो को जियोहॉटस्टार और कलर्स पर देखा जा सकेगा. अगर आप भी शो के फैन हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि इस बार शो के घर में कंटेस्टेंट्स को एक वरदान भी मिलेगा. देखने वाली बात ये होगी कि इस सीजन में क्या कुछ अलग होने वाला है और क्या पहले जैसा रहेगा.