---विज्ञापन---

150 करोड़ से चंद कदम दूर Awarapan 2, क्या वीकेंड पर धमाका करेगी इमरान हाशमी की फिल्म?

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन?

---विज्ञापन---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं. फिल्म ने टिकट खिड़की पर पकड़ बना रखी है और ये लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं कि फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो चुका है और इसने 16वें दिन कितनी कमाई की है?

फिल्म ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन

Sacnilk.com के अनुसार, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपनी रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 146.70 करोड़ रुपये हो गया है और ये जल्द ही 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड यानी संडे को भी अच्छा कलेक्शन कर सकती है.

---विज्ञापन---

ओपनिंग डे की कमाई

फिल्म की 16वें दिन की कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव है. इसी के साथ अगर फिल्म की पिछले 15 दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत की थी. रिलीज के पहले दिन इमरान हाशमी की इस फिल्म ने 22.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

फिल्म का कलेक्शन

फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 26.00 करोड़ रुपये रहा. वहीं, फिल्म ने चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए और 5वें दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 6वें दिन इस फिल्म की कमाई 6.75 करोड़ रुपये रही और 7वें दिन फिल्म ने 6.00 करोड़ का बिजनेस किया था.

---विज्ञापन---

फिल्म का बिजनेस

फिल्म ने 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 9वें दिन इसका कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये का हुआ था. फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 8.75 करोड़ रुपये और 11वें दिन 2.75 करोड़ का कारोबार किया था. इसी फिल्म ने 12वें दिन 3.75 करोड़ की कमाई की थी और 13वें दिन फिल्म ने 0.90 करोड़ का बिजनेस किया था.

कब हुई थी रिलीज?

इसके अलावा फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 0.60 और 15वें दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म की कमाई में गिरावट आने के बाद ये फिल्म एक बार फिर से कमाई के मामले में उछली है. देखने वाली बात ये होगी कि इसकी टोटल कमाई कहां जाकर रुकेगी और ये आगे और कितना कलेक्शन कर पाएगी. अब इसका पता समय के साथ ही लगेगा. बता दें कि ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और उसी दिन फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी बॉक्स ऑफिस पर आई थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, लगातार गिर रही कमाई, जानें लेटेस्ट कलेक्शन

First published on: Aug 30, 2026 08:06 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola