हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टेलीविजन एक्टर Dheeraj Dhoopar बने पिता, घर आया नन्हा मेहमान

विज्ञापन

Dheeraj Dhoopar became father: मशहूर टेलीविजन एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। विन्नी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने ये खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस खुशखबरी से फैंस काफी खुश हैं, और पोस्ट पर कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं देते देखे जा रहे हैं।

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने 10 अगस्त 2022 को पोस्ट साझा कर फैंस को गुड न्यूज देते हुए लिखा है,”हमें ये अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी है कि, हमें लड़का हुआ है। 10.08.2022 माता-पिता विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर।” ये पोस्ट इस समय फैंस समेत सितारों का भी अटैंशन ग्रैब कर रहा है। साथ ही लोग बेहतरीन प्रतिक्रिया देते हुए कपल को बधाई दे रहे हैं।

और पढ़िए –एक्स वाइफ की वजह से हुआ राकेश बापट-शमिता शेट्टी का ब्रेकअप! रिद्धि डोगरा ने दिया ये जवाब

विज्ञापन

धीरज धूपर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने लिखा है,’वाह! आप दोनों को बधाई।’ इसके अलावा दृष्टि धामी, टीना दत्ता, शाइनी दोशी, अदा खान, दिशांक अरोड़ा समेत तमाम सितारे जोड़े को उनके पहले बच्चे के आगमन पर बधाई देते नजर आए हैं। बताते चलें कि 2 अप्रैल 2022 को धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने रोमांटिक तस्वीरें साझा कर विन्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। इन पिक्चर्स में विन्नी को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया था।

और पढ़िए –हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का जलवा, ग्लैमरस अंदाज से लूटे दिल

विज्ञापन

 

बता दें कि धीरज धूपर ने साल 2016 में अपनी लेडी लव विन्नी अरोड़ा से शादी की थी। ये कपल पहली बार साल 2009 में शो ‘माता-पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर मिला था। शो के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ और ये रिश्ता आगे बढ़ने लगा। 6 साल तक डेट करने के बाद फाइनली इस कपल ने शादी रचाई। अब साल 2022 में जोड़े ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है।

 

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola