Rao Bahadur: किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों में आने से पहले सेंसर बोर्ड की मंजूरी लेनी होती है. बोर्ड फिल्म को देखकर उसमें बदलाव के लिए कहता है और मेकर्स इन बदलावों के बाद ही फिल्म को रिलीज करते हैं. इन दिनों फिल्म ‘राव बहादुर’ चर्चा में है, लेकिन बोर्ड ने कई सीन्स हटाने को कहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म से कौन-सी सीन हटाए गए हैं और बोर्ड ने इसे कौन-सा सर्टिफिकेट दिया है?
फिल्म ‘राव बहादुर’
तेलुगु सिनेमा के जाने-माने एक्टर सत्यदेव की अपकमिंग फिल्म ‘राव बहादुर’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. ये एक साइकोलॉजी ड्रामा फिल्म है. सेंसर बोर्ड ने भी इसे हरी झंडी दिखा दी है, लेकिन इसके कुछ सीन बदले हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म ‘राव बहादुर’ को U/A सर्टिफिकेट दिया है.
कौन-से सीन हटाए?
बता दें कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘राव बहादुर’ में महात्मा गांधी से जुड़े कुछ सीन और डायलॉग्स को पूरी तरह हटाने या संशोधित करने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा फिल्म में 1975 में लगे इमरजेंसी से जुड़े राजनीतिक संदर्भों और सीन्स पर भी सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है. सेंसर बोर्ड ने इन हिस्सों को लेकर आपत्ति जताई है.
‘अल्फा’ से हुआ सामना
बता दें कि महेश बाबू के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘राव बहादुर’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ से हुआ है. देखने वाली बात होगी कि ‘अल्फा’ के सामने फिल्म का जादू लोगों पर चलता है या नहीं.
फिल्म की कास्ट
वहीं, अगर इस फिल्म की बात करें तो इसे को वेंकटेश महा डायरेक्ट कर रहे हैं. सत्य देव के अलावा इसमें विकास मुप्पला, दीपा थॉमस, बाला पराशर, आनंद भारती, प्रणय वाका, मास्टर किरण जैसे एक्टर्स भी नजर आए हैं. फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा या देखना होगा.
फिल्म ‘राव बहादुर’ की कहानी
साथ ही अगर इसकी कहानी की बात करें तो फिल्म ‘राव बहादुर’ की कहानी एक ऐसे शाही परिवार की है, जो अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. फिल्म में एक शाही व्यक्ति की जिंदगी दिखाई गई है, जो अपने अतीत में ही उलझा हुआ है और उससे बाहर नहीं निकल पा रहा है. इस फिल्म में सत्य देव का एक नया और पहले कभी ना देखा गया अवतार देखने को मिल रहा है. अगर आप भी साइकोलॉजी ड्रामा के शौकीन हैं, तो इस फिल्म को देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की वो हसीना, जिनकी शादी के 11वें दिन हो गई थी पति की मौत
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
1 hr agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
11 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
16 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines