बॉलीवुड की वो हसीना, जिनकी शादी के 11वें दिन हो गई थी पति की मौत, 37 की उम्र में दो बार उजड़ा सुहाग, पहचाना?

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ झेला है. भले ही उनकी प्रोफेशनल लाइफ बेहद शानदार रही है, लेकिन निजी जिंदगी में उनका दर्द खूब रहा. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं?

Leena Chandavarkar
1 / 7
Leena Chandavarkar. image credit- social media

विज्ञापन

लीना चंदावरकर

लीना चंदावरकर2 / 7

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'मन का मीत' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस लीना चंदावरकर हैं. लीना की लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही.

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ में देखा दुख

पर्सनल लाइफ में देखा दुख3 / 7

70 के दशक की खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार लीना ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिल जीते, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ दुखों से भरी रही. लीना ने एक नहीं बल्कि दो बार पति को खोने का गम सहा.

बचपन से ही एक्टिंग का शौक

बचपन से ही एक्टिंग का शौक4 / 7

लीना चंदावरकर की बात करें तो वो कर्नाटक के धारवाड़ में एक कोंकणी-माराठी परिवार में जन्मी थीं. उनके पिता श्रीनाथ चंदावरकर भारतीय सेना में ऑफिसर थे. एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था.

विज्ञापन

मॉडलिंग की दुनिया से शुरुआत

मॉडलिंग की दुनिया से शुरुआत5 / 7

फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में काम किया और फिर उन्होंने फिल्मों का रुख किया. लीना की पहली फिल्म 'मसीहा' बनने वाली थी, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने 1968 में 'मन का मीत' से बॉलीवुड में कदम रखा था.

सिद्धार्थ बांदोडकर से हुई शादी

सिद्धार्थ बांदोडकर से हुई शादी6 / 7

लीना की शादी गोवा के चर्चित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले सिद्धार्थ बांदोडकर से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद गोली लगने से सिद्धार्थ की मौत हो गई और महज 25 साल की उम्र में लीना विधवा हो गईं.

विज्ञापन

37 साल की उम्र में दूसरी बार विधवा

37 साल की उम्र में दूसरी बार विधवा7 / 7

इसके बाद उनकी मुलाकात महान गायक किशोर कुमार से हुई. दोनों ने शादी कर ली, लेकिन किस्मत ने यहां भी उनका साथ नहीं दिया. साल 1987 में किशोर कुमार के निधन के बाद लीना दूसरी बार विधवा हो गईं और उस टाइम उनकी उम्र केवल 37 साल थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन