फिल्म इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, Aamir Khan की फिल्म से जुड़ी मशहूर हस्ती का निधन

Cinematographer Gururaj Jois Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से फिर दुखद खबर आ रही है। आमिर खान की फिल्म से जुड़ी मशहूर हस्ती का निधन हो गया है।

Cinematographer Gururaj Jois

Cinematographer Gururaj Jois

Cinematographer Gururaj Jois Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आ रही है। आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में अहम योगदान देने वाले सिनेमैटोग्राफर गुरुराज जोइस नहीं रहे।

विज्ञापन

27 नवंबर को बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बता दें कि गुरुराज महज 53 साल के थे और उनके परिवार में पत्नी और एक बच्चा है। जोइस ने बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग की है।

विज्ञापन

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया

कैमरामैन गुरुराज जोइस ने अपने सालों के करियर में सिनेमैटोग्राफर ने कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उनके निधन से हर कोई बेहद दुखी है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में भी मातम पसरा है। हर कोई सिनेमैटोग्राफर गुरुराज जोइस की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

Cinematographer Gururaj Jois

Cinematographer Gururaj Jois

विज्ञापन

Aamir Khan Productions ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि Aamir Khan Productions ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा कि गुरुराज जोइस के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। वो भावुक आत्माओं में से एक थे, जिनके कैमरे के पीछे के काम ने ‘लगान’ को जीवंत बना दिया। आपकी आत्मा को शांति मिले। बताते चलें कि गुरुराज ने जिन फिल्मों की शूटिंग की उनमें मुंबई से आया मेरा दोस्त, शूटआउट एट लोखंडवाला, मिशन इस्तांबुल, एक अजनबी, जंजीर और गली गली चोर है जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

मशहूर सिनेमैटोग्राफर गुरुराज जोइस

बता दें कि मशहूर सिनेमैटोग्राफर गुरुराज जोइस को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन कैमरा वर्क के लिए जाना जाता था। हर कोई उनके काम की खूब तारीफ करता थी। गुरुराज जोइस ने बतौर असिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बतौर सिनेमैटोग्राफर अपना योगदान दिया। कम उम्र में जोइस का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ